फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: Yoga and exercise also increase the oxygen level

डॉक्टरों की सलाह: योग और व्यायाम से भी बढ़ता है ऑक्सीजन लेवल

Mon, 26 Apr 2021 02:43 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 26 Apr 2021 02:43 AM IST
सार

  • डॉ. गुलेरिया और नरेश त्रेहन जैसे विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह
  • अगर ऑक्सीजन लेवल नीचे जा रहा तो अनुलोम-विलोम कीजिए व गहरी सांस लेने वाला व्यायाम कीजिए, इससे आराम मिलेगा

विज्ञापन
Coronavirus: Yoga and exercise also increase the oxygen level
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान पूरे देश में संक्रमण के नए मामलों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। कई राज्यों के अस्पतालों में ऑक्सीजन का संकट पैदा हो गया है। कोरोना के जो मरीज घर में हैं, उनके तीमारदार भी ऑक्सीजन का जुगाड़ करने में लगे हैं। ऐसे में देश के नामचीन डॉक्टरों ने कोरोना संक्रमण और ऑक्सीजन को लेकर कुछ खास सुझाव दिए हैं। 

विज्ञापन


डॉ. गुलेरिया और नरेश त्रेहन जैसे विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह
इनमें एम्स डॉयरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया, मेदांता मेडिसिटी अस्पताल के चेयरमैन डॉ. नरेश त्रेहन, एम्स में मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नवनीत विग और स्वास्थ्य महानिदेशक सुनील कुमार जैसे विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हैं। डॉ. रणदीप गुलेरिया और डॉ. त्रेहन ने कहा है कि अगर ऑक्सीजन लेवल नीचे जा रहा तो अनुलोम-विलोम कीजिए व गहरी सांस लेने वाला व्यायाम कीजिए। इससे आराम मिलेगा।
विज्ञापन


डॉ. त्रेहन बोले- अनुलोम-विलोम और प्राणायाम से होता है फायदा
डॉ. त्रेहन ने कहा कि जैसे ही आपकी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है। मेरी सलाह है कि आप अपने स्थानीय डॉक्टर से बात करें। इससे 90 फीसदी से ज्यादा लोग घर पर ही ठीक हो जाएंगे। अनुलोम-विलोम प्राणायाम से मरीजों को बहुत फायदा होता है, क्योंकि लंबी सांस लेकर रोकने से फेफड़े में ऑक्सीजन की ज्यादा मात्रा पहुंचती है। इससे फेफड़ा मजबूत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. गुलेरिया बोले-इन मरीजों को रेमडेसिविर की जरूरत नहीं
डॉ. रणदीप गुलेरिया ने आगे कहा कि जो मरीज घर हैं और जिनका ऑक्सीजन सेचुरेशन 94 से ज़्यादा है, उन्हें रेमडेसिविर की कोई जरूरत नहीं है। ऐसी स्थिति में रेमडेसिविर लेने से फायदा कम नुकसान ज्यादा होगा। 

ऑक्सीजन लेवल को लेकर भ्रम दूर किया
डॉ.गुलेरिया ने बताया कि गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज से फायदा मिलेगा। उन्होंने ऑक्सीजन को लेकर भ्रम को भी दूर किया। उन्होंने कहा, अगर आपकी ऑक्सीजन सेचुरेशन 94, 95, 97 है तो ऑक्सीजन लगाने की कोई जरूरत नहीं है। अगर आपको लगे कि सांस लेने में तकलीफ हो रही है, सीने में संक्रमण है तो गहरी सांस लेने का व्यायाम करें। पेट के बल लेटेंगे तो भी आपकी सेचुरेशन बढ़ जाएगी।

व्हाट्सएप से न लें ज्ञान
कोरोना को लेकर तनाव से बचने के लिए डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि खास बात यह कि केवल चुनिंदा समाचार चैनल देखें। एक व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी चल रही है। इस पर ध्यान न दें। देश के जिम्मेदार नागरिक के व्यवहार का पालन करें। इस व्यवहार का आपको, डॉक्टरों, समाज के अन्य वर्गों के साथ-साथ मीडिया को भी पालन करना होगा।

संक्रमण फैलने की दो वजहें
महानिदेशक स्वास्थ्य सेवा डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि इस साल संक्रमण के फैलने के दो मुख्य कारण हैं। एक तो हम कोविड उपयुक्त व्यवहार को भूल गए और दूसरा हमने वैक्सीन को अपनाया नहीं। वैक्सीन संक्रमण की चेन को तोड़ेगी।  


दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 30 फीसद
एम्स के एचओडी ऑफ मेडिसिन डॉ. नवनीत ने कहा कि दिल्ली में आज पॉजिटिविटी रेट 30 फीसद है। मुंबई में एक दिन 26 फीसद था और मुंबई में कड़े प्रतिबंध लगाए गए तो पॉजिटिविटी रेट 14 फीसद हो गया है। कोरोना संक्रमितों की संख्या को कम करने के लिए हमें कड़े प्रतिबंध लगाने ही पड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed