फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: World Bank approves USD 1 billion emergency financing for India

कोरोना से जंग: भारत को 1 अरब डॉलर की आपातकालीन मदद देगा विश्व बैंक

Fri, 03 Apr 2020 01:16 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Fri, 03 Apr 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus: World Bank approves USD 1 billion emergency financing for India
world bank

दुनिया भर में तेजी से पैर पसार रहे कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने के लिए विश्व बैंक ने विकासशील देशों को तत्काल मदद देने का फैसला किया है। इसके तहत बैंक भारत को एक अरब डॉलर की आपातकालीन आर्थिक मदद देगा। बैंक के कार्यकारी निदेशक इस संबंध में एक प्रस्ताव पर सहमति जताई है।

विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, विश्वबैंक ने आर्थिक मदद के तौर पर पहले चरण में 25 देशों को विशेष आपातकालीन मदद देने का ऐलान किया है जिसके बाद वो और 40 देशों की मदद करेगा। इसके तहत पहले चरण में अफ्रीका, पूर्वी एशिया और पेसिफिक, दक्षिण एशिया, यूरोप और केंद्रीय एशिया, मध्यपूर्व और उत्तरी अफ्रीका के कई देश शामिल होंगे। भारत भी इनमें से एक है।
विज्ञापन


भारत को विश्व बैंक से मिलने वाली 1 अरब डॉलर की आपातकालीन मदद से कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने में काफी हद तक सफलता मिलने की उम्मीद है। विश्व बैंक ने कहा है कि इस आर्थिक मदद से कोरोना वायरस की जांच करने, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग, प्रयोगशाला में जांच करने, जरूरी मेडिकल उपकरण खरीदने और मरीजों को रखने के लिए नए आइसोलेशन सेंटर बनाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही विश्व बैंक में पड़ोसी देश पाकिस्तान के लिए भी 20 करोड़ की आपातकालीन मदद देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed