एक दिन में एक करोड़ टीके: पीएम मोदी और शाह ने भी की जमकर तारीफ, टीकाकरण में ये राज्य रहा नंबर वन
कोविड-19 टीकाकरण को लेकर शुक्रवार का दिन भारत के लिए बेहद खास रहा। आज देश में पहली बार एक दिन में एक करोड़ से ज्यादा टीके की खुराकें लगाई गईं। कोविन पोर्टल के अनुसार आज देश में टीके की एक करोड़ 64 हजार 32 खुराकें लगाई गईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग में शुरू किया गया देशव्यापी टीकाकरण अभियान शानदार रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। शुक्रवार को देशभर में रिकॉर्ड एक करोड़ से ज्यादा टीके लगाए गए। यह अभी तक एक दिन में टीकाकरण का सबसे अधिक आंकड़ा है। इसके साथ ही देश में कुल टीकाकरण का आंकड़ा 62 करोड़ से अधिक हो गया है।
देश में टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू हुआ था। 10 करोड़ का आंकड़ा छूने में भारत को 85 दिन लगे थे। वहीं, 10 से 20 करोड़ के निशान पर हम 45 दिन में पहुंचे। 20 से 30 करोड़ तक पहुंचने में 29 दिन का समय लगा। 30 से 40 करोड़ तक 24 दिन में पहुंचे। छह अगस्त को देश में टीकाकरण ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।
उत्तर प्रदेश सबसे अव्वल
शुक्रवार को किस राज्य में कितने टीके लगे, आप इस चार्ट में देख सकते हैं। सबसे अव्वल रहा उत्तर प्रदेश जहां शुक्रवार को 28 लाख से अधिक टीके लगे। इसके बाद दूसरे नंबर पर कर्नाटक रहा जहां 10 लाख से अधिक टीके लगाए गए।
Ministry of Health and Family Welfare issues the statewise vaccination numbers. The country crossed the milestone of administering 1 crore doses of COVID-19 vaccines in a single day today pic.twitter.com/cIWeMIFZny
— ANI (@ANI) August 27, 2021
कोविन पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार देश में अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की कुल 62 करोड़ 17 लाख छह हजार 882 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। इनमें से 48 करोड़ आठ लाख 78 हजार 410 लोगों को टीके की पहली खुराक लगाई गई है। वहीं, 14 करोड़ आठ लाख 28 हजार 472 लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई है।
पीएम मोदी और शाह ने बताया बड़ी उपलब्धि
एक दिन में एक करोड़ से अधिक कोरोना वायरस रोधी टीके लगाने की इस उपलब्धि की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट में लिखा, 'आज टीकाकरण की रिकॉर्ड संख्या! एक करोड़ का आंकड़ा पार करना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। टीका लगवाने वालों और टीकाकरण अभियान को सफल बनाने वालों को बधाई।'
Record vaccination numbers today!
— Narendra Modi (@narendramodi) August 27, 2021
Crossing 1 crore is a momentous feat. Kudos to those getting vaccinated and those making the vaccination drive a success.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक ट्वीट में लिखा, 'एक दिन में एक करोड़ वैक्सीन! ये आंकड़ा नए भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति और अपार क्षमता का प्रतिबिंब है। एक दूरदर्शी और कर्मठ नेतृत्व से कैसे एक देश कोरोना से सफल लड़ाई लड़ते हुए पूरे विश्व में उदाहरण स्थापित कर सकता है, ये नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले नए भारत ने दुनिया को दिखाया है।
1 दिन में 1 करोड़ वैक्सीन!
— Amit Shah (@AmitShah) August 27, 2021
ये आँकड़ा नए भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति व अपार क्षमता का प्रतिबिंब है।
एक दूरदर्शी व कर्मठ नेतृत्व से कैसे एक देश कोरोना से सफल लड़ाई लड़ते हुए पूरे विश्व में उदाहरण स्थापित कर सकता है…ये @narendramodi जी के नेतृत्व वाले नए भारत ने दुनिया को दिखाया है।
डॉ. अरोड़ा ने कहा- गर्व की बात
वहीं,
नेशनल टेक्नीकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्युनाइजेशन (एनटीएजीआई ) के प्रमुख डॉ एनके अरोड़ा ने कहा कि आज एक ही दिन में कोरोना वायरस टीकों की 1 करोड़ खुराक देना भारतीय स्वास्थ्य प्रणाली के लिए गर्व की बात है। यह कोरोना के खिलाफ टीकाकरण के इतिहास में दर्ज किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 63,000 टीकाकरण केंद्रों के साथ भी, हम कोरोना वैक्सीन की एक करोड़ से अधिक खुराक देने में सक्षम हैं। हम एक ही दिन में स्विट्जरलैंड और स्कैंडिनेवियाई देशों का टीकाकरण कर सकते हैं।
It's (administering 1 crore doses of COVID-19 vaccines in a single day today) a matter of pride for the Indian health system. This will go down in the history of #COVID19 immunization: NTAGI Chief Dr NK Arora pic.twitter.com/joHOP3uzbm
— ANI (@ANI) August 27, 2021
केरल में लगातार तीसरे दिन नए मामले 30 हजार से ज्यादा
केरल में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 32,801 नए मामले सामने आए। अब राज्य में इस महामारी के कुल मामलों की संख्या 39.45 लाख हो गई। वहीं, 179 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 20,313 हो गई। उल्लेखनीय है कि केरल में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस के नए मामलों की संख्या 30 हजार से अधिक रही है।
राज्य में गुरुवार को 30,007 और बुधवार को 31,445 नये मामले दर्ज किए गए थे। यहां पिछले 24 घंटों के दौरान 18,573 मरीजों ने इस बीमारी को मात दी, जिसके बाद इस जानलेवा बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 37 लाख 30 हजार 198 हो गई है। प्रदेश में इस समय कोरोना वायरस के एक लाख 95 हजार 254 सक्रिय मरीज हैं।