फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus updates: India reports over 3.11 lakh new Covid cases, 4077 deaths in last 24 hours

Coronavirus: नए मामलों में गिरावट जारी, लेकिन मौत के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता, बीते 24 घंटे में 4077 की गई जान

Sun, 16 May 2021 11:31 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 16 May 2021 11:31 AM IST
सार

 देश में बीते 24 घंटे में 3.11 लाख से अधिक नए कोरोना मरीज मिले हैं और 4,077 लोगों की जान चली गई है। राहत की बात ये है कि करीब एक हफ्ते से कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में कमी दर्ज की जा रही है। वहीं कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा अभी भी चिंता सबब बना हुआ है।

विज्ञापन
Coronavirus updates: India reports over 3.11 lakh new Covid cases, 4077 deaths in last 24 hours
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। राहत की बात ये है कि करीब एक हफ्ते से कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में कमी दर्ज की जा रही है। वहीं कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा अभी भी चिंता सबब बना हुआ है। देश में बीते 24 घंटे में 3.11 लाख से अधिक नए कोरोना मरीज मिले हैं और 4,077 लोगों की जान चली गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में 3,11,170 नए कोरोना मरीज मिल हैं। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2,46,84,077 पहुंच गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में 4,077 लोगों ने दम तोड़ा है। इसके साथ कोविड से मरने वालों की संख्या 2,70,284 पहुंच गई। बता दें कि देश में पिछले करीब एक हफ्ते से हर रोज कोरोना से 4 हजार से अधिक लोगों की मौत होने का सिलसिला जारी है। 
विज्ञापन

सक्रिय मामलों में मामूली से कमी
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक,  देश में एक बार फिर सक्रिय मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। राहत की बात ये है कि पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 3,62,437 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक 2,07,95,335 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक हो गई है, जिससे सक्रिय मामलों में कमी आई है। फिलहाल, देश में सक्रिय मामले बढ़कर 36,18,458 पहुंच गए हैं, जो संक्रमण के कुल मामलों का 14.66 प्रतिशत है। सक्रिय मामलों की संख्या अमेरिका के बाद सबसे अधिक भारत में है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर में सुधार हुआ है और यह 84.25 प्रतिशत है।
 

अब तक इतने नमूनों की हुई जांच

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, 15 मई तक 31,48,50,143 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 18,32,950 नमूनों की शनिवार को जांच की गई।



टीकाकरण: अब तक वैक्सीन की 18.22 करोड़ डोज लगाईं गईं
देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। अब तक 18,22,20,164 वैक्सीन की डोज लगाईं जा चुकी हैं। बता दें कि 1 मई से कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू हो चुका है। इसमें 18 साल से ऊपर के लोगों को कोविड का टीका लगाया जा रहा है। हालांकि, अभी यह सभी राज्यों में शुरू नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed