फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus updates: India reports 60753 new Covid cases, 1647 deaths in 24 hours

राहत: मृतकों की संख्या घटी, 24 घंटे में 1645 की गई जान, 74 दिन बाद सबसे कम एक्टिव केस

Sat, 19 Jun 2021 10:15 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 19 Jun 2021 10:15 AM IST
सार

 देश में बीते 24 घंटे में 60,753 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जबकि 1,647 की जान गई। देश में एक्टिव केस घटकर 7,60,019 रह गए हैं। यह संख्या 74 दिन बाद सबसे कम है।

विज्ञापन
Coronavirus updates: India reports 60753 new Covid cases, 1647 deaths in 24 hours
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

विस्तार

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अब सुस्त पड़ने लगी है। पिछले एक हफ्ते से देश में कोरोना के दैनिक मरीजों की संख्या एक लाख से नीचे बनी हुई है। वहीं शनिवार को मरने वालों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में 60,753 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जबकि 1,647 की जान गई। देश में एक्टिव केस घटकर 7,60,019 रह गए हैं। यह संख्या 74 दिन बाद सबसे कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में  60,753 नए कोरोना मरीज मिले। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,98,23,546 पहुंच गई। वहीं इस अवधि में 1,645 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो गई। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या में 3,85,137 हो गई है। राहत की बात ये है कि कई दिनों बाद आज कोविड से मरने वालों की दैनिक संख्या दो हजार से कम है, जबकि इससे पहले दो हजार से अधिक बनी हुई थी।  
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में आज यानी शनिवार को 97,743 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट गए हैं। इसके साथ ही अब तक 2,86,78,390 लोग घातक वायरस को मात देकर जिंदगी की जंग जीतने में कामयाब रहे हैं। देश में फिलहाल सक्रिय मामले घटकर 7,60,019 रह गए है। सक्रिय मामलों की यह संख्या 74 दिन बाद सबसे कम है। मंत्रालय ने बताया कि देश में तेजी से कोरोना मरीज ठीक हो रहे हैं। रिकवरी रेट 96.16 फीसद पहुंच गया है। बता दें कि देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 27,23,88,783 डोज दी जा चुकी हैं। 




अब तक इतने नमूनों की जांच हुई
देश में कोरोना महामारी पर काबू पाने के लिए तेजी से जांच की जा रही है। शुक्रवार शाम तक देश में कुल 38,92,07,637 नमूनों की जांच की जा चुकी है। इसमें से  19,02,009 नमूनों की जांच शुक्रवार को हुई। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने यह जानकारी दी।





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed