फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Update: Overall Covid-19 situation stabilising, rate of decline in cases faster than in first wave Centre

राहत: कोरोना की दूसरी लहर अब तोड़ने लगी दम, पिछले सात दिनों में तेजी से घटे नए केस

Sun, 16 May 2021 08:28 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 16 May 2021 08:28 AM IST
सार

देश में महामारी के चलते मचे कोहराम के बीच राहत के संकेत मिल रहे हैं। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में कुछ हद तक ठहराव देखने को मिल रहा है। केंद्र सरकार का कहना है कि कोरोना संक्रमण को लेकर स्थिति स्थिर हो रही है।
 

विज्ञापन
Coronavirus Update: Overall Covid-19 situation stabilising, rate of decline in cases faster than in first wave Centre
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। वहीं महामारी के चलते मचे कोहराम के बीच राहत के संकेत मिल रहे हैं। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में कुछ हद तक ठहराव देखने को मिल रहा है। केंद्र सरकार का कहना है कि कोरोना संक्रमण को लेकर स्थिति स्थिर हो रही है। साथ ही कहा, हम यह भी सुनिश्चित करने की दिशा में काम करेंगे कि कोरोना वायरस का तांडव आगे और स्थिर हो और संक्रमण के मामलों में तेजी से गिरावट दर्ज की जाए।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में शुक्रवार को सक्रिय मामलों में कमी आ रही है, जबकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। देश में एक दिन पहले कुल सक्रिय मामले 36.73 लाख थे, जिसमें एक दिन बाद यानी शुक्रवार को 31,091 की गिरावट दर्ज की गई। 
विज्ञापन


देश: 22 राज्यों में नए मामलों में आई कमी
मंत्रालय के मुताबिक, पिछले सात दिनों में (8 से 14 मई) के बीच 36 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में से 22 राज्यों में नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात और छत्तीसगढ़ में नए कोरोना मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इनमें से 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए मरीजों में 10 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में पिछले सात दिनों में नए मामलों में 39 फीसदी की गिरावट आई। वहीं छत्तीसगढ़ में 31 फीसदी, उत्तर प्रदेश में 29 फीसदी, बिहार में 27 फीसदी, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में 21 फीसदी और झारखंड 20 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

साप्ताहिक मामलों में आई गिरावट

कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में गिरावट देखी जा रही है। अगर कोरोना संक्रमण के मामलों का साप्ताहिक औसत देखा जाए, तो पिछले लगातार 7 दिनों से नए कोरोना मरीजों में कमी दर्ज की गई है। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी के पॉल ने बताया कि देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर अब 36,73,802 रह गई है, जो कुल मामलों का 15.07 फीसदी है। वहीं लोगों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 83.83 फीसदी हो गई है।

पॉल ने कहा कि यह इस बात का साक्ष्य है कि हम महामारी की दूसरी लहर में कुछ हद तक ठहराव देख सकते हैं। हालांकि, कुछ राज्यों में नए मरीजों में वृद्धि के चलते चिंता के बादल छाए हुए हैं। उन्होंने कहा, हमें उम्मीद है कि हम और स्थिरता सुनिश्चित करने की दिशा में काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed