फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus update : more than 1.8 lakh cases, India reports highest single-day spike

Coronavirus Cases: अब तक के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त, 24 घंटे में 1.85 लाख नए मरीज, 1027 की मौत

Wed, 14 Apr 2021 08:28 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 14 Apr 2021 08:28 AM IST
सार

देश में बेकाबू हुई कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर बढ़ता ही जा रहा है। देश में कोरोना संक्रमण के नए मरीजों को लेकर हर दिन नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। देश में बुधवार को सर्वाधिक रिकॉर्ड 1.85 लाख से ज्यादा नए मरीज मिले और 1027 लोगों की संक्रमण से जान चली गई।

विज्ञापन
Coronavirus update : more than 1.8 lakh cases, India reports highest single-day spike
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में बेकाबू हुई कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर बढ़ता ही जा रहा है। देश में कोरोना संक्रमण के नए मरीजों को लेकर हर दिन नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। देश में बुधवार को सर्वाधिक रिकॉर्ड 1.85 लाख से ज्यादा नए मरीज मिले और 1027 लोगों की संक्रमण से जान चली गई।महामारी के दस्तक देने से लेकर अब तक एक दिन में मिले नए कोरोना मरीजों की यह सर्वाधिक संख्या है।  

विज्ञापन


इससे एक दिन पहले मंगलवार को कोरोना मरीज के मामलों में मामूली गिरावट आई थी। मंगलवार को बीते 24 घंटों में करीब 1.62 लाख नए कोरोना मरीज मिले थे और 879 से ज्यादा लोगों की जान  गई थी। देश में पिछले करीब एक सप्ताह से हर रोज एक लाख से ज्यादा और चार दिन से डेढ़ लाख के पार कोरोना मरीज मिल रहे हैं।
विज्ञापन


मौतों की संख्या में भी मामूली गिरावट 
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 1,84,372 नए कोरोना मरीज मिले, इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,38,73,825 पहुंच गए हैं। वहीं बीते 24 घंटों में 1027 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया, इसी के साथ कोविड से मरने वालों की संख्या 1,72,085 हो गई। पिछले छह महीने में एक दिन में जान गंवाने वालों का सबसे बड़ा आंकड़ा था। इससे पहले, पिछले साल 17 अक्तूबर को सबसे ज्यादा 1,032 लोगों की मौत हुई थी। कोरोना मृत्यु दर 1.25 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई कुल 1026 मौतों में से 281 महाराष्ट्र से, 156 छत्तीसगढ़ से, 61 कर्नाटक से, 85 उत्तर प्रदेश से और 81 दिल्ली में हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन





13.65 लाख हुए सक्रिय मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय मामलों का ग्राफ बहुत तेजी से ऊपर पहुंच रहा है। पिछले 24 घंटों में 82,339 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं, इसी के साथ देश में अब तक 1,23,36,036 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या करीब आधे से भी कम है। फिलहाल, देश में सक्रिय मामले बढ़कर 13,65,704  पहुंच गए हैं।

टीकाकरण: 11.11 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगा टीका

देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण चल रहा है, जिसके तहत 45 साल से ऊपर वालों को भी कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर 11 अप्रैल को शुरू हुए टीका उत्सव का आज अंतिम दिन है। इसके तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की गई थी। देश में अब तक 11,11,79,578 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed