{"_id":"60efc4618ebc3ec25207d0aa","slug":"coronavirus-update-india-reports-41806-new-covid19-cases-and-581-deaths-in-the-last-24-hours-as-per-health-ministry","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंता: लगातार तीसरे दिन दैनिक मामलों में बढ़ोतरी, 24 घंटे में 41,806 नए मरीज मिले, 508 की गई जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चिंता: लगातार तीसरे दिन दैनिक मामलों में बढ़ोतरी, 24 घंटे में 41,806 नए मरीज मिले, 508 की गई जान
Thu, 15 Jul 2021 10:45 AM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:45 AM IST
सार
भारत में 41,806 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,09,87,880 पर पहुंच गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,32,041 हो गई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में आज यानी गुरुवार को लगातार तीसरे दिन कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। बीते 24 घंटे में 41,806 नए मरीज मिले हैं और 581 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। वहीं 39,130 मरीज कोरोना संक्रमण को मात देकर अपने घरों को लौट गए। सात दिन बाद नए मरीजों की संख्या ठीक होने वालों से ज्यादा रही है। इससे पहले 7 जुलाई को 45,701 मरीजों की पहचान हुई थी और 44,529 ठीक हुए थे।
भारत में 41,806 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,09,87,880 पर पहुंच गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,32,041 हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,095 मामलों की वृद्धि हुई है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों की 1.39 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.28 प्रतिशत है।
विज्ञापन
अब तक इतने नमूनों की जांच हुई
मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को कोविड-19 के लिए 19,43,488 नमूनों की जांच की गई, जिससे अभी तक देश में इस महामारी का पता लगाने के लिए किए गए नमूनों की जांच की संख्या 43,80,11,985 हो गई है, जबकि दैनिक संक्रमण दर 2.15 प्रतिशत दर्ज की गई। यह लगातार 24 दिनों से तीन प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.21 प्रतिशत है।
आंकड़ों के मुताबिक, इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,01,43,850 हो गई है, जबकि मृत्यु दर बढ़कर 1.39 प्रतिशत हो गई है। देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 39.13 करोड़ खुराक लगाई गई हैं।
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे