Coronavirus: दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, 24 घंटे में मिले 38,079 नए मरीज, 560 की गई जान
देश में कोविड-19 के 38,079 नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,10,64,908 हो गई। वहीं, 560 और मरीजों की संक्रमण से मौत के बाद महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4,13,091 हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अभी थमी नहीं है। कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। देश में शनिवार को कोविड-19 के 38,079 नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,10,64,908 हो गई। वहीं, 560 और मरीजों की संक्रमण से मौत के बाद महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4,13,091 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी किए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,24,025 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.36 फीसदी है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 97.31 फीसदी है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 6,397 की कमी आई है।
India reports 38,079 new cases and 560 deaths in last 24 hours, active caseload at 4,24,025; recovery rate rises to 97.31% pic.twitter.com/ufNAvPxo1u
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 17, 2021
मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को 19,98,715 नमूनों की जांच की गई। इसके साथ ही देश में अब तक 44,20,21,954 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। देश में संक्रमण की दैनिक दर 1.91 फीसदी है जो पिछले 26 दिनों से लगातार तीन फीसदी से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.10 फीसदी है। अब तक कुल 3,02,27,792 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.33 फीसदी है।
देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 39.96 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।
केरल में सर्वाधिक मौत
शुक्रवार को संक्रमण से हुई 560 मौतों में सबसे ज्यादा मौत केरल में दर्ज हुई। यहां पिछले 24 घंटे में 167 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ा, वहीं 130 मौतों के साथ मुंबई दूसरे स्थान पर रहा।
टीकाकरण: 41.69 करोड़ टीके राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों दिए गए
देश में कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए तेजी से टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। भारत सरकार ने शनिवार को बताया कि राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 41.69 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज मुहैया कराईं गईं हैं। वर्तमान में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास 2.74 करोड़ से अधिक वैक्सीन उपलब्ध हैं।
More than 41.69 crore COVID19 vaccine doses provided to States/UTs so far. 18,16,140 more doses are in the pipeline. More than 2.74 cr doses are still available with the States/UTs and private hospitals: Government of India pic.twitter.com/Nfrkb5yMWr
— ANI (@ANI) July 17, 2021