फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus update: india reports 31,443 new COVID19 cases and 2020 death in the last 24 hours

कोरोना: 27 दिन बाद एक दिन में गईं दो हजार से ज्यादा लोगों की जान, मप्र में मौतों की संख्या का मिलान करने से बढ़ा आंकड़ा

Tue, 13 Jul 2021 12:40 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 13 Jul 2021 12:40 PM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 118 दिन बाद संक्रमण के सबसे कम 31,443 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,09,05,819 हो गई। 

विज्ञापन
Coronavirus update: india   reports 31,443 new COVID19 cases and 2020 death in the last 24 hours
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार धीमी पड़ती जा रही है। तीसरी लहर की चेतावनी के बीच 27 दिन बाद कोरोना से एक दिन में 2020 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 4,10,784 हो गई। इससे पहले दो हजार से ज्यादा मौतें 16 जून को सामने आई थीं, तब 2,329 लोगों की मौत दर्ज की गई थी। दरअसल, मध्यप्रदेश में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले लोगों के आंकड़ों का नए सिरे से मिलान करने के बाद दैनिक मृतक संख्या में यह उछाल दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 118 दिन बाद संक्रमण के सबसे कम 31,443 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,09,05,819 हो गई। 
विज्ञापन


कोरोना: 4.31 लाख से अधिक एक्टिव केस
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,31,315 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.40 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.28 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 43,40,58,138 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 17,40,325 नमूनों की जांच सोमवार को की गई। देश में नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर घटकर 1.81 प्रतिशत हो गई है। यह पिछले 22 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम है। नमूनों के संक्रमित आने की साप्ताहिक दर 2.28 प्रतिशत है। अभी तक कुल 3,00,63,720 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.32 प्रतिशत है।


 38.14 करोड़ वैक्सीन दी गईं
देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 38.14 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

ऐसे चढ़ा कोरोना का ग्राफ
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed