कोरोना: बीते 24 घंटे में 2.40 लाख नए मामले आए सामने, 3741 मरीजों की गई जान
देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले लगातार घट रहे हैं। बीते 24 घंटे में 2.40 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं जबकि 3741 मरीजों की मौत हुई है। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 28,05,399 हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में भले ही गिरावट दर्ज की जा रही हो लेकिन कोविड से होने वाली रोजाना मौतें अभी भी चिंता का विषय हैं। पिछले कई दिनों में देश में कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट देखी जा रही है और आज भी यह सिलसिला बरकरार है। बीते 24 घंटे में देश में 2.40 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं और 3741 मरीजों की जान गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए डाटा के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के 2,40,842 नए मामले दर्ज किए गए। इसी के साथ अब देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2,65,30,132 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोविड से होने वाली दैनिक मौतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।
India reports 2,40,842 new #COVID19 cases, 3,55,102 discharges & 3,741 deaths in last 24 hrs, as per Health Ministry.
विज्ञापन विज्ञापन
Total cases: 2,65,30,132
Total discharges: 2,34,25,467
Death toll: 2,99,266
Active cases: 28,05,399
Total vaccination: 19,50,04,184 pic.twitter.com/dHSDL4JNq8 — ANI (@ANI) May 23, 2021
दैनिक मौत के आंकड़ों में हल्की गिरावट
स्वास्थ्य मंत्रालय की माने तो बीते 24 घंटे में देश में 3741 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपना दम तोड़ा है। बता दें कि शनिवार के मुकाबले रविवार को कोरोना से होने वाली मौतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को 4194 मरीजों की जान गई थी, जबकि रविवार को 3741 मरीजों ने अपनी जान से हाथ धोया है। अबतक 2,99,266 लोग वायरस की चपेट में आकर दम तोड़ चुके हैं। बता दें कि पिछले करीब 10 दिन से हर रोज मरने वालों की संख्या 4 हजार से ऊपर बनी हुई थी।
सक्रिय मामलों में आई गिरावट
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के आंकड़े के पार चले गए थे। वहीं, 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार और इस साल चार मई को दो करोड़ के पार चले गए थे।