फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19 Coronavirus Cases Today in India Live News Updates on 11th March 2021 : : India reports 22,854 new COVID-19 cases and 126 deaths in the last 24 hours

चिंता : कोरोना के मामलों ने तोड़ा कई महीनों का रिकॉर्ड, करीब 23 हजार नए केस आए, 126 की गई जान

Thu, 11 Mar 2021 09:56 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 11 Mar 2021 09:56 AM IST
सार

  • कोविड टीकाकरण शुरू होने के बाद पहली बार रिकॉर्ड मामले आए
  • पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 22,854 नए मामले आए हैं

विज्ञापन
Covid 19 Coronavirus Cases Today in India Live News Updates on 11th March 2021 : : India reports 22,854 new COVID-19 cases and 126 deaths in the last 24 hours
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

पिछले एक साल से देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के दैनिक मामले डरा रहे हैं। गुरुवार को कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों ने पिछले कई महीनों को रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 22,854 नए मामले आए हैं और 126 लोगों की मौत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 22,854 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,12,85,561 पहुंच गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना की वजह से 126 मरीजों की जान जा चुकी है, जिसके चलते देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 1,58,189 हो गई हैं। इससे एक दिन पहले, बुधवार को कोरोना वायरस से 133 लोगों की जान गई थी।

विज्ञापन
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 18,100 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 1,09,38,146 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में सफल रहे हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या फिर से घट गई है। इससे एक दिन पहले, बुधवार 20,652 लोग ठीक हुए थे। इसके एक दिन बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या घट गई है। फिलहाल, देश में कोरोना के सक्रिय मामले 1,89,226 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कई दिनों से लगातार कोरोना संक्रमण के मामले 18 हजार से अधिक आ रहे थे। मंगलवार को आई मामूली गिरावट के बाद एक बार फिर कोरोना के दैनिक मामलों की संख्या 22,854 पहुंच गई। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed