{"_id":"5e5fba398ebc3ec74f2b1b00","slug":"coronavirus-tourists-from-italy-roaming-all-over-rajasthan-215-people-came-in-contact","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनावायरस : जयपुर समेत राजस्थान के कई शहरों में घूम रहे थे इटली के पर्यटक, संपर्क में आए 215 लोग ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोनावायरस : जयपुर समेत राजस्थान के कई शहरों में घूम रहे थे इटली के पर्यटक, संपर्क में आए 215 लोग
Wed, 04 Mar 2020 07:54 PM IST
अमित कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अमित कुमार
Updated Wed, 04 Mar 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत घूमने आए इटली के 16 नागरिकों में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। ये पर्यटक दिल्ली और आगरा के अलावा जयपुर समेत पूरे राजस्थान में घूमे थे। जानकारी के मुताबिक इटली के नागरिक राजस्थान के कई जिलों में घूमे और इस दौरान 215 लोगों से मुलाकात भी की।
विज्ञापन
राजस्थान के गृहमंत्री रघु शर्मा ने विधानसभा में बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि जांच के लिए 93 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से अभी तक 51 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि बाकी की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने कहा कि राज्य के पास ऐसी कोई सूचना नहीं थी कि उनकी स्क्रीनिंग हुई है या नहीं। इन पर्यटकों के घूमने की योजना को लेकर भी कोई जानकारी नहीं थी। ये लोग दिल्ली, आगरा से जयपुर पहुंचे थे।
विज्ञापन
इटली के नागरिकों ने जयपुर में सबसे अधिक 76 लोगों से संपर्क बनाया। इसके अलावा वह अन्य शहर भी घूमे। जानकारी के मुताबिक 21 से 29 फरवरी तक राजस्थान के विभिन्न इलाकों में गए थे।
विज्ञापन
| शहर | मामले |
| झुंझनू | 53 |
| बीकानेर | 44 |
| जोधपुर | 14 |
| जैसलमेर | 14 |
| उदयपुर | 06 |
राजस्थान सरकार सतर्क
राजस्थान की गहलोत सरकार ने झुंझनू, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर और जयपुर जिलों के जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को उन जगहों पर स्वास्थ्य रक्षा उपायों को अपनाने को कहा है, जहां ये पर्यटक घूमने गए थे।
बस के ड्राइवर और क्लीनर को 14 दिनो के लिए घर में अलग थलग रहने के लिए कहा गया है। सरकार ने यह भी कहा है कि उन कमरों में पर्यटकों के बाद कौन ठहरा था, उनकी पूरी जानकारी ली जाए और उन लोगों के सेहत के बारे में जानकारी एकत्र हो।