फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus till 2 am at south Bengaluru crematoriums, token for queues

बंगलूरू: रात दो बजे तक अंतिम संस्कार, टोकन लेकर शवों को भी करना पड़ रहा इंतजार

Wed, 21 Apr 2021 08:09 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 21 Apr 2021 08:09 AM IST
सार

कर्नाटक में कोरोना संक्रमण से इतने लोगों की मौत हो रही है कि श्मशान घाट पर लग रही भीड़ की वजह से अंतिम संस्कार के लिए टोकन प्रक्रिया लागू कर दी गई है। कर्नाटक के होसापल्या में अंतिम संस्कार के लिए टोकन का इंतजार करना पड़ता है। आधी रात 2 बजे तक यहां पर अंतिम संस्कार किया जाता है।

विज्ञापन
coronavirus till 2 am at south Bengaluru crematoriums, token for queues
दाह संस्कार से पहले की प्रक्रिया - फोटो : PTI

विस्तार

कर्नाटक में कोरोना संक्रमण से इतने लोगों की मौत हो रही है कि श्मशान घाट पर लग रही भीड़ की वजह से अंतिम संस्कार के लिए टोकन प्रक्रिया लागू कर दी गई है। कर्नाटक के होसापल्या में अंतिम संस्कार के लिए टोकन लेने के लिए इंतजार करना पड़ता है। आधी रात 2 बजे तक यहां पर अंतिम संस्कार किया जाता है। शवों को लेकर लोग टोकन का इंताजर करते हैं। सोमवार की शाम साढे 5.30 बजे तक 14 शवों का कोविड नियमों के तहत अंतिम संस्कार किया जा चुका था। इसके अलावा 6 एंबुलेंस अंतिम संस्कार के लिए इंतजार में थीं। लेकिन इसी दौरान जेल की एक एंबुलेंस ने नंबर से पहले ही अंतिम संस्कार के लिए आगे आ गई। इसपर इंतजार कर रहे एंबुलेंस ड्राइवरों ने उन्हें रोक दिया। 

विज्ञापन


श्मशान घाट के एक कार्यकर्ता चंद्र कुमार ने बताया कि यहां पर शवों को दाह संस्कार करने के लिए दो भट्टी लगाई गई हैं। इसमें पहले आओ पहले काम कराओ प्रणाली का पालन कर रहे हैं। सोमवार को 31 शवों का दाह संस्कार किया गया। मंगलवार की सुबह 5 बजे से लगातार खुला है। चंद्र कुमार ने बताया कि अक्टूबर 2020 तक कोरोना के एक या दो शव दिन भर में आते थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से फिर से दो अंकों में शव आने लगे हैं। इसीलिए यहां पर टोकन प्रक्रिया लागू की गई है। 
विज्ञापन


19 अप्रैल को 97 मौतें
गौरतलब है कि बंगलूरू में कोरोना की दूसरी लहर कहर बनकर टूट रही है। राज्य में बढ़ते संक्रमण ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर भी प्रभाव डाला है। अस्पताल में अचानक से बढ़ रहे मरीजों के चलते स्वास्थ्य सुविधाएं चरमराने लगी है। बताया जा रहा है कि बीते साल अगस्त-सितंबर में जो हालात बने हुए थे। उससे कही ज्यादा स्थिति खराब हो रही है। 19 अप्रैल को राज्य में 97 लोगों की मौत हो गई। जो अबतक सबसे ज्यादा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed