{"_id":"612b47b17c0c8b351706eba1","slug":"coronavirus-third-wave-dr-naresh-trehan-statements-on-school-reopen-in-states-corona-vaccine-for-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संकट: स्कूल खोले जाने पर डॉ नरेश त्रेहन ने जताई नाराजगी, कहा- अगर बच्चे बीमार पड़ने लगे तो संभालना होगा मुश्किल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना संकट: स्कूल खोले जाने पर डॉ नरेश त्रेहन ने जताई नाराजगी, कहा- अगर बच्चे बीमार पड़ने लगे तो संभालना होगा मुश्किल
Sun, 29 Aug 2021 02:09 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 29 Aug 2021 02:09 PM IST
सार
बच्चों के टीकाकरण से पहले राज्यों में स्कूल खोले जाने पर डॉ. नरेश त्रेहन ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि हमें समझ नहीं आ रहा कि स्कूल खोलने की इतनी जल्दबाजी क्यों है। बच्चे अगर बीमार पड़ने लगे तो उन्हें संभालना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
डॉक्टर नरेश त्रेहन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बच्चों के टीकाकरण से पहले राज्यों में स्कूल खोले जाने पर डॉ. नरेश त्रेहन ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि हमें समझ नहीं आ रहा कि स्कूल खोलने की इतनी जल्दबाजी क्यों है। बच्चे अगर बीमार पड़ने लगे तो उन्हें संभालना मुश्किल होगा। इसलिए मेरी लोगों से अपील है कि वैक्सीन जब तक न आ जाए तब तक धैर्य बनाए रखें। एक बार सभी बच्चे को टीके लग जाएं फिर आप स्कूल खोलें। उन्होंने कहा कि हमारी जनसंख्या के आकार को देखते हुए हमें सतर्क रहना चाहिए।
विज्ञापन
कोरोना की तीसरी लहर को लेकर भी दिया था बयान
इससे पहले डॉ. त्रेहन ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर कहा था कि देश में कोरोना की तीसरी लहर पर अगर हम नियंत्रण करना चाहें तो सबको अनुशासन में रहना होगा। कोरोना दिशानिर्देश का पालन करना होगा। उनके मुताबिक, कोरोना की तीसरी लहर को कम किया जा सकता है, लेकिन इसका आना तय है।
विज्ञापन
उन्होंने कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर कहा था कि हमारी संख्या इतनी ज्यादा है कि अभी चार-पांच महीने लग सकते हैं। हमें यह देखना है कि तीसरी लहर जो आएगी हम उसे कितना छोटा कर सकते हैं और कितना टाल सकते हैं। अगर बहुत सारे लोगों का टीकाकरण कर लें और कोरोना की लहर चार-पांच महीने टल जाए तो हमारी तैयारी भी ठीक रहेगी।
विज्ञापन
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 45,083 नए मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार रविवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 45,083 नए मामले आए हैं जबकि 460 लोगों की मौत हो गई। वहीं 35,840 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3,68,558 है। वहीं शनिवार को बीते 24 घंटे में 46,759 नए पॉजिटिवि मरीज मिले थे जबकि 509 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, 31,374 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई थी।