फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus third death in the country, 27 infected in one day, 137 cases reported

कोरोना: देश में एक दिन में मिले सबसे ज्यादा 23 मामले, अब तक तीन मौत, कुल 137 संक्रमित

Tue, 17 Mar 2020 09:20 PM IST
अनवर अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 17 Mar 2020 09:20 PM IST
सार

  • महाराष्ट्र में सात दिन के लिए आपातकालीन सेवाओं को छोड़ दफ्तर बंद
  • दिल्ली सहित कई राज्यों में मिले नए केस

विज्ञापन
Coronavirus third death in the country, 27 infected in one day, 137 cases reported
कोरोनावायरस - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना वायरस से देश में तीसरे संक्रमित मरीज की मौत हुई है। दिल्ली और कर्नाटक के बाद मंगलवार को मुंबई स्थित कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती मरीज ने दम तोड़ दिया। वहीं एक ही दिन में 23 नए संक्रमित मरीज के साथ ही संख्या बढ़कर 137 पहुंच चुकी है। 137 में से 24 विदेशी नागरिक हैं। इसके अलावा 14 संक्रमित मरीज अब तक ठीक होकर घर जा चुके हैं। दिल्ली सहित कई राज्यों में नए मरीज सामने आए हैं।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को मुंबई के कस्तूरबा हॉस्टिपल में मंगलवार को 64 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। अब तक महाराष्ट्र में 36 संक्रमित मरीज मिलने के कारण उद्धव ठाकरे सरकार ने सभी सरकारी कार्यालय सात दिन तक बंद रखने की घोषणा कर दी। 
विज्ञापन


इसके अलावा मुंबई में लोकल ट्रेन और बसों को बंद करने पर विचार किया जा सकता है। उधर आर्कियोलॉजिक सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) ने सभी स्मारकों, साइटों और म्यूजियमों को बंद करने का फैसला लिया है। इससे पहले सिर्फ टिकटों पर पाबंदी लगी थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद को पृथक कर लिया केंद्रीय मंत्री ने
केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन ने खुद को क्वारेंटाइन कर लिया है। उन्होंने कहा कि जिस संस्थान के अस्पताल में बाद में कोरोना वायरस का मामला आया, उसका दौरा करने के बाद मैं घर में ही पृथक रूप से रह रहा हूं, जांच में मुझमें कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है।

मंत्रालयों में थर्मल स्कैनर से होगी जांच
इसी बीच केंद्र सरकार ने कोविड-19 के मद्देनजर सभी मंत्रालयों से सरकारी इमारतों में थर्मल स्कैनर लगाने को कहा है। साथ ही कहा है कि कोविड-19 के मद्देनजर नियमित रूप से आगंतुकों के आने और अस्थायी पास जारी करने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाती है। मंत्रालयों से सरकारी कार्यालयों में आगंतुकों के प्रवेश को अधिकतम सीमा तक हतोत्साहित करने को कहा गया है। सरकारी इमारतों में स्थित सभी जिम, मनोरंजन केंद्रों, शिशु केंद्रों को बंद करने को कहा गया है।

रेलवे के तीन कर्मचारियों को किया क्वारेंटाइन  
नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे ओडिशा के पहले कोरोना पॉजिटिव मरीज से संपर्क में आए रेलवे के तीन कर्मचारियों को मंगलवार को सेल्फ क्वारेंटाइन (स्वेच्छा से पृथक) में भेज दिया गया है। पूर्वी रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। यह शख्स अपनी यात्रा के दौरान करीब 129 लोगों के संपर्क में आया था।

राजस्थान में 50 से ज्यादा लोगों की भीड़ पर रोक
राजस्थान सरकार ने मंगलवार को कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से लडने के लिए सार्वजनिक जगहों पर 50 से ज्यादा लोगों के जमा होने पर 31 मार्च तक प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं तमिलनाडु में महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों में लॉकडाउन कर दिया गया है। नीलगिरी जिले में अधिकारियों ने ऊटी सहित सभी पर्यटक स्थलों को बंद करने का आदेश दिया है। होटलों व रिसॉर्ट में ठहरे पर्यटकों को शहर छोड़कर जाने के लिए 24 घंटे तक का वक्त दिया है।

लद्दाख में तीन नए कोरोना वायरस मामलों की पुष्टि
लद्दाख के आयुक्त सचिव रिग्जिन सैम्फियल ने कहा कि केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में कोविड-19 के तीन और पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। लेह से दो, कारगिल जिले से एक, और लद्दाख से तीन, अब कुल छह मामले हो गए हैं।


इन राज्यों में बढ़े नए मामले
मंगलवार को दिल्ली-हरियाणा में एक, कर्नाटक में पांच, केरल में दो, महाराष्ट्र में चार और उत्तर प्रदेश में दो नए केस सामने आए हैं। इनके अलावा तेलंगना व केरल में दो-दो और महाराष्ट्र में तीन विदेशी नागरिक भी संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed