{"_id":"5e7b5df28ebc3e72c22b1749","slug":"coronavirus-state-governments-start-the-control-room-and-helpline-number-for-availability-of-essential-commodities-says-central-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता के लिए नियंत्रण कक्ष-हेल्पलाइन नंबर शरू करें राज्य सरकार: केंद्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लॉकडाउन में जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता के लिए नियंत्रण कक्ष-हेल्पलाइन नंबर शरू करें राज्य सरकार: केंद्र
Wed, 25 Mar 2020 07:04 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 25 Mar 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों से देश में तीन सप्ताह के लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उनके मुख्यालयों और प्रत्येक जिले में 24 घंटे काम करने वाला एक नियंत्रण कक्ष शुरू करने को कहा है जिसकी एक हेल्पलाइन भी हो।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को ऐसे समय में पत्र लिखा गया है जब इस तरह की खबरें आ रही हैं कि जरूरी वस्तुओं और सेवाओं के वितरण तथा आपूर्ति में शामिल लोगों को आवाजाही पर पाबंदियों तथा पुलिस की पूछताछ की वजह से कठिनाइयां आ रही हैं।
विज्ञापन
मंत्रालय ने यह भी कहा कि एक विशेष हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किया जाए जिसके माध्यम से अस्पतालों में कोरोना वायरस के मामलों से निपट रहे स्वास्थ्य क्षेत्र के कर्मियों तथा अन्य अधिकारियों को मदद मिल सके क्योंकि ऐसे कई लोगों को उनके मकान-मालिक, पड़ोसी तथा अन्य स्थानीय लोग परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय ने पत्र में कहा कि जमीनी स्तर पर जरूरी सामान की निर्बाध उपलब्धता रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक होगा कि प्रत्येक राज्य और केंद्रशासित प्रदेश पूरे समय काम करने वाला एक नियंत्रण कक्ष स्थापित करे जिसमें एक हेल्पलाइन भी हो।
मंत्रालय के अनुसार जिला प्रशासन और पुलिस से इस मामले में समन्वय के लिए राज्य में एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जा सकती है।