फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus six states see uptick in new covid infections kerala maharashtra account for more than 74 percent active cases 

महाराष्ट्र ही नहीं केरल में भी बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, रविवार को मिले 4070 नए मरीज

Mon, 22 Feb 2021 08:48 AM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम/मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम/मुंबई Published by: स्नेहा बलूनी Updated Mon, 22 Feb 2021 08:48 AM IST
विज्ञापन
coronavirus six states see uptick in new covid infections kerala maharashtra account for more than 74 percent active cases 
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

महाराष्ट्र और केरल सहित देश के पांच राज्यों में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। इन दोनों राज्यों में देश के 74 फीसदी सक्रिय मरीज हैं। केरल के अलपुझा जिले में सबसे ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है क्योंकि यहां एक सप्ताह में संक्रमण दर 10.7 फीसदी पहुंच गई है। वहीं महाराष्ट्र में रविवार को 6,281 नए मामले सामने आए हैं। रविवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि सोमवार से राज्य में सभी धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक सभाओं और जमावड़ों पर रोक रहेगी।

विज्ञापन


केरल की बात करें तो यहां रविवार को कोरोना वायरस के 4,070 नए मरीजों की पुष्टि हुई और कोविड-19 संक्रमण के कारण 15 लोगो ने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य मंत्री के शैलजा ने बताया कि राज्य में वायरस के अब तक 10,35,006 मामले हो चुके हैं जबकि मृतक संख्या 4089 पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 57,241 नमूनों की जांच की गई है। नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दर 7.11 प्रतिशत है। मंत्री ने एक विज्ञप्ति में बताया कि आज संक्रमित पाए गए लोगों में से 68 राज्य के बाहर से आए हैं जबकि 3704 लोगों को संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से संक्रमण लगा है। 269 लोगों को कहां से संक्रमण लगा है, इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 



उन्होंने बताया कि 29 स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं। इस बीच 4335 मरीजों ने रविवार को संक्रमण को मात दे दी। राज्य में संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 9,71,975 पहुंच गई है। राज्य में फिलहाल 58,313 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

अमरावती में एक सप्ताह का लॉकडाउन
इससे पहले रविवार को ही कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य के अमरावती जिले में एक सप्ताह का पूर्ण लॉकडाउन लगाने का एलान किया गया था। हालांकि, जिले के अचलपुर सिटी को लॉकडाउन से राहत दी गई है। इस दौरान जिले में केवल आवश्यक सेवाओं के संचालन की अनुमति रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed