फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: Second Phase air India special flight for Wuhan to evacuate Indian

कोरोनावायरस : वुहान से भारतीयों को निकालने के लिए आज फिर रवाना हुआ विमान

Sat, 01 Feb 2020 10:13 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 01 Feb 2020 10:13 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Second Phase air India special flight for Wuhan to evacuate Indian
Air India special flight - फोटो : ANI

कोरोनावायरस के कहर से चीन में हाहाकार मचा हुआ है। इस खतरनाक वायरस से चीन में अबतक 259 लोगों की मौत हो गई है और 11,791 लोग संक्रमित हैं। यहां रहने वाले दूसरे देश के नागरिक शहर छोड़कर अपने देश लौटना चाह रहे हैं। इसी बीच भारत ने भी अपने नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें एयरलिफ्ट करने का फैसला लिया। एअर इंडिया ने कहा कि वुहान से भारतीयों को निकालने के लिए एक और विमान शनिवार दोपहर एक बजकर 37 मिनट पर दिल्ली से वुहान के लिए रवाना हुआ।

विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि पहली उड़ान के साथ रहे राम मनोहर लोहिया अस्पताल के पांच चिकित्सक दूसरी उड़ान के दौरान भी साथ हैं, लेकिन चालक दल के सदस्य और विमान अलग है। बचाव टीम की अगुवाई एक बार फिर एअर इंडिया के परिचालन निदेशक, कैप्टन अमिताभ सिंह कर रहे हैं।

विज्ञापन

दूतावास ने जारी किया नंबर

दूतावास ने ट्वीट किया, जो भारतीय हुबेई प्रांत से फिलहाल देश लौटना चाहते हैं और अभी तक इसके लिए संपर्क नहीं किया है, वे एक फरवरी 2020 को सुबह आठ बजे से पहले +8618610952903, +8618612083629 हॉटलाइनों पर कॉल करें या हेल्पडेस्कड डॉट बीजिंग एट द रेट आफ एमईए डॉट जीओवी डॉट इन पर मेल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शनिवार सुबह 7.26 बजे एयर इंडिया के विशेष विमान बोइंग 747 से वुहान से 324 भारतीय यात्रियों का पहला जत्था दिल्ली पहुंच चुका है। बोइंग 747 जंबो विमान ने शनिवार तड़के वुहान के तियान्हे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और सुबह 7:26 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। 324 यात्रियों में तीन नाबालिग, 211 छात्र और 110 पेशेवर शामिल हैं। इन्हें दिल्ली में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, छावला शिविर और हरियाणा के मानेसर में भारतीय सेना शिविर में 14 दिनों के लिए आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा।

आईटीबीपी ने बताया कि 324 भारतीयों में से 95 को हवाई अड्डे से छावला कैंप, दिल्ली में मेडिकल ऑब्जर्वेशन के लिए ले जाया गया है। चीनी अधिकारियों ने स्क्रीनिंग के दौरान उच्च तापमान की सूचना के बाद छह भारतीयों को नहीं आने दिया। एक यात्री ने बताया कि उच्च तापमान की वजह से उन्हें विमान से उतार दिया गया था। 

बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली से दोपहर दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर वुहान हवाईअड्डे के लिए रवाना किया गया था। जिसमें राम मनोहर लोहिया अस्पताल के पांच डॉक्टरों की टीम, एक पैराचिकित्सक, कॉकपिट चालक दल के पांच सदस्य और कैबिन चालक दल के 15 सदस्य थे। एअर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अश्वनी लोहानी ने कहा कि विमान में यात्रियों को किसी तरह की सेवा नहीं दी जाएगी। जो भी खाद्य पदार्थ होंगे वह सीट पॉकेट में रखे होंगे। चालक दल के सदस्यों और यात्रियों के बीच बातचीत भी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि चालक दल के सदस्यों और यात्रियों के लिए मास्क का प्रबंध किया गया है। हमने चालक दल के सदस्यों के लिए सुरक्षा कवच का भी प्रबंध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed