coronavirus: निगेटिव एंटीजन पर आरटी-पीसीआर जांच जरूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी को तेज होते देख और राज्यों के गलत रवैए के चलते केंद्र सरकार ने कोरोना जांच की प्रक्रिया में बदलाव किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों से कहा है कि रैपिड एंटीजन जांच के दौरान निगेटिव मिलने वाले प्रत्येक व्यक्ति की दोबारा से जांच होगी। जांच के लिए आरटी-पीसीआर तकनीक का प्रयोग होगा।
सबक : राज्यों के गलत रवैये की वजह से केंद्र ने कोरोना की जांच के नियमों में किया बदलाव
केंद्र के अनुसार, रैपिड जांच में एक भी व्यक्ति अगर निगेटिव मिलता है तो उसे छोड़ा नहीं जा सकता है। केंद्र ने जांच के नियमों में बदलाव इसलिए भी किया क्योंकि पिछले वर्ष देश के ज्यादातर राज्यों में दिशा निर्देशों का सही पालन नहीं किया था।
स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि अब सस्ती जांच का विकल्प ही खत्म हो चुका है। राज्य सरकार चाहें तो रैपिड एंटीजन जांच को बढ़ावा दे सकती है लेकिन प्रत्येक निगेटिव रिपोर्ट की आरटी-पीसीआर जांच भी साथ करानी होगी। यानी अगर देखा जाए तो आगामी दिनों में राज्यों पर कोरोना जांच का दोहरा भार पड़ सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, कंजूसी भारी पड़ी है।
दिशा-निर्देशों का सही से पालन नहीं
पिछले वर्ष मंत्रालय ने जारी निर्देश में कहा था कि अगर किसी की एंटीजन जांच निगेटिव है। लेकिन उसमें बुखार, शरीर दर्द इत्यादि के लक्षण हैं तो उसकी आरटी-पीसीआर जांच जरूरी है। अगर यह जांच भी निगेटिव आती है तो भी उक्त व्यक्ति को 1 सप्ताह के लिए आइसोलेट करना होगा। इन निर्देशों पर ज्यादातर राज्यों ने ठीक ढंग से काम नहीं किया।
कंजूसी पड़ी भारी, सस्ती जांच का विकल्प खत्म
तमिलनाडु : एंटीजन जांच पर भरोसा नहीं
केंद्र का अध्ययन है कि एक संक्रमित मरीज पर इन राज्यों में 14 से 20 लोग छूटे हो सकते हैं। इसी माह 9 फरवरी तक की रिपोर्ट के अनुसार, देश में 20.33 करोड़ जांच में 49.06 आरटी-पीसीआर व 47.88 प्रतिशत एंटीजन जांच हुई हैं।
तमिलनाडु एक ऐसा राज्य जहां एंटीजन जांच पर भरोसा नहीं किया गया। 1.57 करोड़ सैंपल में से सिर्फ 0.13 रैपिड जांच हुई है। राजस्थान 0.29 व लक्षद्वीप 0.35 प्रतिशत एंटीजन जांच हुई है।
14 राज्यों में 50 फीसदी जांच रैपिड एंटिजन से
देश के 14 राज्यों उत्तर प्रदेश बिहार तेलंगाना दिल्ली गुजरात की रेल उड़ीसा असम छत्तीसगढ़ त्रिपुरा मणिपुर मेघालय अरुणाचल प्रदेश और दादर नगर हवेली 50 फीसदी से ज्यादा जांच रैपिड एंटीजन किट्स से हुई हैं।
इन राज्यों ने आरटी-पीसीआर की तुलना में रैपिड जांच सस्ती होने से इस पर अधिक भरोसा जताया। लेकिन संदिग्धों की क्रॉस जांच करने में यहां कंजूसी भी काफी दिखाई दी। यहां 20 से 30 प्रतिशत संदिग्ध क्रास जांच के दायरे में आए।
केंद्र ने राज्यों तत्काल अमल को कहा
- चयनित जिलों में सख्त व व्यापक निगरानी के साथ कड़े नियंत्रण पर ध्यान दें।
- जीनोम सीक्वेंसिंग के बाद परीक्षण के माध्यम से कलस्टर मामलों को की निगरानी।
- ज्यादा मृत्यु की सूचना देने वाले जिलों में निर्धारित प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करें।
वायरस के नए स्ट्रेन का भी खतरा
मंत्रालय का कहना है कि जिस तरह कुछ राज्यों में मामले बढ़े हैं। वहां प्रभावित जिलों में जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाने की आवश्यकता है। इन जिलों में वायरस के नए स्ट्रेन हो सकते हैं। हाल ही में भारत में दक्षिण अफ्रीका और ब्रिटेन सहित तीन तरह के स्ट्रेन मिलने की पुष्टि हुई थी।
देश में लगातार चौथे दिन मरीजों की संख्या में इजाफा
देश में लगातार चौथे दिन कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा देखा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में 14264 नए मामले मिले जबकि 90 ने दम तोड़ दिया। अब तक कुल 1,09,91,651 मरीजों में से 1,06,89,715 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 97.25 फीसदी हैं। अब तक 1,56,302 मरीजों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1,45,634 हो गई है जो कुल मामलों का 1.32 फीसदी है।
मनाली में साल भर से बंद 1000 होटल मार्च से खुलेंगे
कोरोना की वजह से पर्यटन नगरी मनाली में बीते वर्ष मार्च महीने से बंद पड़े करीब 1000 होटल कॉटेज और होम स्टे मार्च से खुल जाएंगे। पर्यटन के लिहाज से 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक चलने वाले समर सीजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
कोरोना के बीच अनलॉक के दौरान बीते दिसंबर माह से कुल्लू मनाली में करीब 1200 होटल व होम स्टे खुल चुके हैं। मनाली में 40 से 45 फीसदी होटल संचालकों ने वैक्सीन आने तक होटलों को नहीं खोलने का फैसला लिया था।
पर्यटकों के लिए खुला गुलावा
अटल टनल रोहतांग के बाद अब मनाली-रोहतांग मार्ग पर स्नो प्वाइंट गुलावा भी रविवार से सैलानियों के लिए खोल दिया गया है।