फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus recovery rate improves to more than 53 percent in India

देश में कोरोना से ठीक होने की दर हुई 53.79 फीसदी, दो लाख से ज्यादा मरीज ठीक हुए

Fri, 19 Jun 2020 06:29 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 19 Jun 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus recovery rate improves to more than 53 percent in India
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

पूरे देश में संकट का सबब बने कोरोना वायरस को लेकर एक अच्छी खबर आई है। देश में कोरोना वायरस से ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट अब बढ़कर 53.79 फीसदी हो गया है। इसके अलावा देश में अभी तक बेहद संक्रामक महामारी कोविड-19 की चपेट में आए दो लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में 10,386 कोरोना मरीज इस जानलेवा बीमारी से ठीक हुए हैं। इसके साथ ही कोरोना वायरस महामारी से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या दो लाख चार हजार 710 हो गई है। देश में अभी एक लाख 63 हजार 246 सक्रिय मामले चिकित्सकीय देखरेख में हैं। 
विज्ञापन


भारत सरकार का कहना है कि ठीक होने की बढ़ती दर और सक्रिय और ठीक हो चुके मामलों की संख्या में बढ़ता अंतर यह दर्शाता है कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। सरकार का कहना है कि समय से लगाए गए लॉकडाउन और अहम फैसलों की वजह से भारत की स्थिति बाकी देशों से बेहतर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि देश भर में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 13,586 नए मामले सामने आए हैं और 336 लोगों की मौत हुई है। भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,80,532 हो गई है, जिनमें से 1,63,248 सक्रिय मामले हैं। देश में अब तक इस जानलेवा महामारी से अब तक 12,573 लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed