फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus records break in india maharashtra delhi cases updates

कहर: कोरोना वायरस के मामलों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में 1 लाख 26 हजार नए केस

Thu, 08 Apr 2021 10:24 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 08 Apr 2021 10:24 AM IST
सार

देशभर में कोरोना वायरस का फैलाव बढ़ा
महाराष्ट्र और दिल्ली का सबसे बुरा हाल
एक दिन में 684 लोगों की मौत

विज्ञापन
coronavirus records break in india maharashtra delhi cases updates
कोरोना का कहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण कहर बनकर टूट रहा है। पिछले सारे रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए बुधवार को कोरोना के सवा लाख नए मामले दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक पिछले 24 घंटे में  1 लाख 26 हजार 315 केस सामने आए हैं।  इस दौरान 685 लोगों की मौत हुई । बुधवार को जो आंकड़े आए हैं वह अब तक के सबसे ज्यादा हैैं। इससे पहले मंगलवार को 1.15 लाख नए मामले आए थे।

विज्ञापन


24 घंटे का कोरोना वायरस अपडेट
देश में कुल कोरोना केस- एक करोड़ 29 लाख 28 हजार 574
कुल मौत- एक लाख 66 हजार 862
कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 18 लाख 51 हजार 393
कुल एक्टिव केस- 9 लाख 10 हजार 319
कुल टीकाकरण- 9 करोड़ 01 लाख 98 हजार 673 को वैक्सीन दी गई
 

महाराष्ट्र में बेड्स की किल्लत
कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में वैसे तो पूरा देश है, लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र, दिल्ली, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, पंजाब  और तमिलनाडु हैं। इसमें भी महाराष्ट्र और दिल्ली का बहुत बुरा हाल है। पिछले दिन महाराष्ट्र में करीब 60 हजार नए केस सामने आए हैं।  बुधवार को महाराष्ट्र में कुल 59907 केस सामने आए। जो पूरे देश में आए मामलों का पचास फीसदी है। महाराष्ट्र में कोरोना बेकाबू है। यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था भी प्रभावित हो रही हैं। हालांकि प्रशासन पुख्ता इंतजाम का दावा कर रहा है, लेकिन राज्य के कई शहरों में अस्पतालों में बेड्स की किल्लत है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या ज्यादा होने से स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को स्थिति नियंत्रित करने में कठिनाइयां हो रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




दिल्ली- महाराष्ट्र में बुरा हाल
यही स्थिति दिल्ली की भी है। जहां एक दिन में पांच हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। दिल्ली में बुधवार को 5, 506 नए मामले दर्ज किए गए हैं। दिल्ली में संक्रमण दर 6 फीसदी से ज्यादा हो गई है। दिल्ली एम्स में ऑपीडी को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। साथ ही अनय अस्पतालों में भर्ती होने से पहले कोरोना रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है।  वहीं उत्तर प्रदेश में 6,023, कर्नाटक में 6,976 मामले दर्ज किए गए हैं। सबसे बड़ी चिंता की बात ये है देश में एक्टिव केस की संख्या नौ लाख के पार हो गई है। जो एक महीने पहले एक लाख के करीब एक्टिव मामले बचे थे। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए कई राज्यों में सख्त पाबंदियां, आंशिक लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू लगाए गए हैं। 

रायपुर- छिंदवाड़ा में संपूर्ण लॉकडाउन
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तो 9 अप्रैल से 19 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। वहीं मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में भी लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है। साथ ही महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब कर्नाटक समेत कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक यह पाबंदी लागू की गई है। 

पीएम मोदी आज मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे
देश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा करेंगे। कोरोना की समीक्षा के बाद पीएम मोदी कुछ बड़ा एलान भी कर सकते हैं।  हालांकि केंद्र सरकार ने बताया कि अगले 4 से 5 हफ्ते कोरोना को लेकर काफी चुनौती है। ऐसे में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए आप सभी से सहयोग की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed