फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus reached the Great Andamanese tribe with a population of 53 people

53 लोगों की आबादी वाली जनजाति ग्रेट अंडमानी तक पहुंचा कोरोना, 10 संक्रमित

Sat, 29 Aug 2020 04:20 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ब्लेयर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ब्लेयर Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 29 Aug 2020 04:20 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus reached the Great Andamanese tribe with a population of 53 people
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

अंडमान निकोबार द्वीप समूह के टापू पर रहने वाले 53 लोगों की आबादी वाली दुर्लभ जनजाति ग्रेट अंडमानी तक कोरोना पहुंच गया है। इस आबादी के 10 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि ग्रेट अंडमानी जनजाति के संक्रमित 10 लोगों में छह लोग ठीक हो चुके हैं और उन्हें होम क्वारंटीन में रखा गया है।

विज्ञापन


बाकी के चार लोगों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है, जहां इनकी हालत स्थिर है। ग्रेट अंडमानी जनजाति अंडमान निकोबार द्वीप समूह के 37 रिहायशी द्वीपों में से एक के निवासी हैं। इससे पहले अंडमान निकोबार द्वीप समूह के पूर्वी हिस्से में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण के 2,985 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन



इनमें से 41 लोग जान भी गंवा चुके हैं। यहां पहला मामला जून के शुरुआत में दर्ज किया गया था। बताया जा रहा है कि आदिवासियों में से कई लोग अपने अलग-थलग पड़े द्वीप से पोर्ट ब्लेयर आते-जाते रहते हैं। ऐसे में हो सकता है कि संक्रमण उन्हीं के जरिये यहां तक पहुंचा हो। इनमें से कुछ लोग शहर में छोटी-मोटी नौकरियां भी करते हैं। अब स्वास्थ्य अधिकारियों की सबसे बड़ी चुनौती ये है कि संक्रमण बाकी द्वीपों की जनजातियों तक न फैले।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विलुप्त होने की कगार पर हैं ये पांच जनजातियां
अंडमान द्वीप समूह पांच विलुप्त होने की कगार पर खड़ी जनजातियों का घर है। ये है जारवा, नॉर्थ सेंटीनेलीज, ग्रेट अंडमानी, ओंग और शोंपेन। इनमें जारवा और नॉर्थ सेंटीनेलीज जनजातियां आम लोगों के संपर्क में नहीं आई हैं। नॉर्थ सेंटीनेलीज तो बाहर के लोगों के प्रति काफी आक्रामक हैं। इसीलिए उनके द्वीप पर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed