{"_id":"5e6baecc8ebc3ea4c83f2aba","slug":"coronavirus-rbi-close-watch-on-the-situation-provided-additional-liquidity-of-rs-25-thousand-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: हालात पर आरबीआई की पैनी नजर, उपलब्ध कराई 25 हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त तरलता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस: हालात पर आरबीआई की पैनी नजर, उपलब्ध कराई 25 हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त तरलता
Fri, 13 Mar 2020 09:33 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 13 Mar 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि वैश्विक हालात पर उसकी पैनी नजर है। केंद्रीय बैंक ने भरोसा दिलाया कि बाजारों में पर्याप्त तरलता और स्थायित्व सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
आरबीआई ने एक बयान में कहा, ‘लगातार बदलते वैश्विक हालात पर आरबीआई लगातार नजर बनाए हुए है। साथ ही पूंजी, कर्ज और फॉरेक्स बाजार में पर्याप्त तरलता व स्थायित्व सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।’
विज्ञापन
आरबीआई ने शुक्रवार को डॉलर की खरीद-बिकवाली के वास्ते घरेल तरलता को संतुलित करने के लिए 25 हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त अल्पकालिक तरलता उपलब्ध कराने का एलान किया। इसके लिए 7 दिन की अवधि के साथ 25 हजार करोड़ रुपये का एक वैरिएबल रेट रेपो ऑक्शन कराया गया।
विज्ञापन
वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार और आरबीआई की शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव पर नजर बनी हुई है। दोनों मिलकर कोरोना वायरस के चलते बाजार में बने हालात की निगरानी कर रहे हैं। सही समय पर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
इससे पहले बृहस्पतिवार को आरबीआई ने पूंजी बाजारों में हालात में बदलाव को देखते हुए तरलता उपलब्ध कराने के लिए छह महीने के लिए अमेरिकी डॉलर की बिक्री/खरीद अदलाबदली का एलान किया था। शुरुआत में 16 मार्च, 2020 से 2 अरब डॉलर की धनराशि की पेशकश की जाएगी।