फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: Prime Minister Narendra Modi will not participate in any Holi Milan programme 

कोरोनावायरस: होली मिलन समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे पीएम मोदी, शाह और नड्डा

Wed, 04 Mar 2020 01:16 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Wed, 04 Mar 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Prime Minister Narendra Modi will not participate in any Holi Milan programme 
JP Nadda, Narendra Modi, Amit Shah (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भारत में कोरोनावायरस की पुष्टि होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि वो इस साल किसी भी होली मिलन समारोह में शामिल नहीं होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को कहा कि कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के संबंध में विशेषज्ञों की सलाह को ध्यान में रखते हुए वह इस बार किसी होली मिलन कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे।

विज्ञापन

होली मिलन कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेगें पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, ‘दुनिया भर में विशेषज्ञों की सलाह है कि नोवेल कोरोनावायरस कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिये सामूहिक कार्यक्रमों को कम करना चाहिए। इसलिए इस वर्ष मैंने किसी होली मिलन कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेने का निर्णय किया है।’
विज्ञापन


जेपी नड्डा नहीं मनाएंगे होली

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि दुनिया कोरोनावायरस से जूझ रही है। देश और चिकित्सक संयुक्त रूप से इसके प्रसार को रोकने के प्रयास कर रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए, इस वर्ष, मैं न तो होली मनाऊंगा और न ही होली मिलन का आयोजन करूंगा। सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली मिलन समारोह में शामिल नहीं होंगे अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि हम भारतीयों के लिए होली एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है लेकिन कोरोनावायरस के मद्देनजर, मैंने इस साल किसी भी होली मिलन समारोह में भाग नहीं लेने का फैसला किया है। मैं सभी से सार्वजनिक समारोहों से बचने और अपनी और अपने परिवार की अच्छी देखभाल करने की भी अपील करता हूं।

मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 नोवेल कोरोनावायरस से निपटने की तैयारी का जायजा लिया था। प्रधानमंत्री ने कहा था कि कोविड-19 नोवेल कोरोनावायरस के मद्देनजर तैयारी की गहन समीक्षा की। भारत आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग से लेकर तुरंत चिकित्सा प्रदान करने तक की समस्त गतिविधियों के लिए विभिन्न मंत्रालय मिलकर काम कर रहे हैं और घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

 


बता दें कि देश में अब तक कोरोनावायरस के छह पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें तीन केरल के थे, जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया। तीन मरीज दिल्ली, जयपुर और तेलंगाना में मिले, जिनका इलाज चल रहा है। 


वहीं, जयपुर में मिले इटली के संक्रमित मरीज की पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सभी की हालत फिलहाल स्थिर है। कोरोनावायरस से निपटने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा किए जा रहे प्रबंधन और तैयारियों को लेकर बैठक हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।

नोएडा में छह लोगों की रिपोर्ट निगेटिव

नोएडा में कोरोना वायरस के संदेह में तीन बच्चों समेत जिन छह लोगों के नमूने लिए गए थे, उनकी जांच निगेटिव पाई गई है। हालांकि सभी छह लोगों को अगले 14 दिन के लिए अपने-अपने घर में अलग-थलग रहने को कहा गया है। अधिकारियों ने बताया कि अगर उनमें कोविड-19 के लक्षण नजर आते हैं तो उनके नमूनों की फिर से जांच की जाएगी। नोएडा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार को जिन लोगों के नमूने लिए थे उनमें एक दंपति और 12 वर्ष का उनका बेटा, एक महिला और उसके दो बच्चे शामिल थे। ये छह लोग दिल्ली के एक व्यक्ति द्वारा दी गई पार्टी के दौरान उसके संपर्क में आ गए थे। इस व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। प्रशासन ने आज फिर साफ किया है कि स्कूल बंद करने के संबंध में कोई आदेश नहीं दिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed