फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: Preterm birth rate doubled in second wave, deaths also increased, should we worry about this

कोरोना वायरस : दूसरी लहर में दोगुनी हुई अपरिपक्व जन्म दर, मौतें भी बढ़ीं, क्या इस बारे में चिंता करनी चाहिए?

Tue, 19 Jul 2022 04:57 AM IST
योगेश साहू परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली।
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 19 Jul 2022 04:57 AM IST
सार

अध्ययन में बताया गया कि कोरोना वायरस का अब तक एक भी ऐसा वैरिएंट सामने नहीं आया है, जिसे आनुवांशिक कहा जाए। यानी एक संक्रमित मां से जन्मे शिशु के कोरोना संक्रमित होने की आशंका बेहद कम है। साल 2020 और 2021 में आई कोरोना महामारी की पहली व दूसरी लहर में यह स्थिति लगभग एक जैसी देखी गई है।

विज्ञापन
Coronavirus: Preterm birth rate doubled in second wave, deaths also increased, should we worry about this
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2021 में आई कोरोना की दूसरी लहर में दोगुना से भी अधिक अपरिपक्व जन्म हुए हैं। इसकी वजह से शिशुओं पर गंभीर प्रतिकूल असर पड़ा। दूसरी लहर में जन्मे हर पांचवें शिशु को आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था। इसके चलते शिशुओं में मृत्युदर भी 2.30 फीसदी तक दर्ज की गई।

विज्ञापन


मेडिकल जर्नल स्प्रिंगर में प्रकाशित अध्ययन में नई दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) व राष्ट्रीय प्रजनन और बाल स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान (एनआईआरआरसीएच) के शोधार्थियों ने कोरोना संक्रमित माताओं से जन्मे 2524 नवजात शिशुओं के चिकित्सीय दस्तावेजों की जांच की। 
विज्ञापन


इस दौरान पता चला कि महामारी की पहली लहर में 7.8 फीसदी संक्रमित माताओं की समय से पहले डिलीवरी कराई गई थी। जबकि दूसरी लहर में यह आंकड़ा 15 फीसदी से भी अधिक पहुंच गया था। इसी तरह नवजात शिशुओं को आईसीयू में भर्ती करने की दर 14 से बढ़कर 19 फीसदी तक पहुंची और उनकी मृत्यु दर 2.1 से बढ़कर 2.30 फीसदी तक दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईआरआरसीएच के प्रो. राहुल गजभिए ने बताया कि, वर्तमान के हालात भले ही कुछ और हों, लेकिन यह अध्ययन बताता है कि कोरोना संक्रमण का असर किस तरह गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं पर हो रहा है।

कोरोना का एक भी वैरिएंट आनुवांशिक नहीं
इस अध्ययन में बताया गया कि कोरोना वायरस का अब तक एक भी ऐसा वैरिएंट सामने नहीं आया है, जिसे आनुवांशिक कहा जाए। यानी एक संक्रमित मां से जन्मे शिशु के कोरोना संक्रमित होने की आशंका बेहद कम है। साल 2020 और 2021 में आई कोरोना महामारी की पहली व दूसरी लहर में यह स्थिति लगभग एक जैसी देखी गई है। शोधार्थियों का कहना है कि फिलहाल इसके आनुवांशिक होने या फिर मां के जरिये बच्चे तक संक्रमण पहुंचने की आशंका अधिक होना गलत है।

जांच कम होने से संक्रमण के मामलों में गिरावट
देश में करीब आठ सप्ताह बाद कोरोना संक्रमण के नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। इसके पीछे मुख्य कारण बीते दिन जांच कम होना बताया गया है। बीते दिन तीन लाख से कम सैंपल की जांच होने की वजह से 16935 कोरोना संक्रमित मिले।


हालांकि, इस बीच दैनिक संक्रमण दर पांच महीने में सबसे अधिक 6.48 फीसदी दर्ज की गई। इससे पहले फरवरी माह में साढ़े छह फीसदी से अधिक लोग एक दिन में संक्रमित मिले थे। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते दिन 16935 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 51 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed