{"_id":"5e9429418ebc3e76781401eb","slug":"coronavirus-pm-modi-will-address-nation-at-10-am-tomorrow-may-extend-lockdown-duration","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री, लॉकडाउन अवधि बढ़ने की संभावना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री, लॉकडाउन अवधि बढ़ने की संभावना
Tue, 14 Apr 2020 12:53 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 14 Apr 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि वह अपने संबोधन में देश में जारी लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा सकते हैं। वर्तमान में देश में जारी 21 दिनों का लॉकडाउन 14 अप्रैल यानी कल मंगलवार को खत्म हो रहा है। हालांकि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह तय माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री 30 अप्रैल तक लॉकडाउन को बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi will address the nation at 10 AM tomorrow pic.twitter.com/nZV0wwsV8T
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 13, 2020
पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री ने देश के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की थी। जिसमें उन्होंने सभी से लॉकडाउन बढ़ाने सहित इस संक्रमण के निवारण के उपायों और आवश्यक कदमों पर सुझाव मांगा था। इस दौरान सभी राज्यों ने लॉकडाउन को दो हफ्ते और बढ़ाने की मांग की थी। जिसपर केंद्र सरकार विचार कर रहा था।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि लॉकडाउन की बात करते हुए मैंने कहा था कि जान है तो जहान है। जब मैंने राष्ट्र के नाम संदेश दिया था तो शुरू में बल दिया था कि हर नागरिक की जान बचाने के लिए लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन बहुत आवश्यक है। देश के अधिकतर लोगों ने इस बात को समझा और घरों में रहकर अपना दायित्व भी निभाया। हम सभी ने भी इसी मंत्र पर चलते हुए देशवासियों की जिंदगी बचाने का प्रयास किया।
पंजाब, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, महाराष्ट्र और ओडिशा बढ़ा चुके हैं लॉकडाउन
पंजाब, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, महाराष्ट्र और ओडिशा पहले ही अपने राज्यों में जारी लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा चुके हैं। वहीं देश में जारी लॉकडाउन आने वाले मंगलवार को खत्म हो रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विभिन्न पहलुओं पर राज्य सरकारों से विचार मांगे हैं, जिसमें यह जानकारी भी शामिल है कि क्या अधिक लोगों और सेवाओं को छूट दी जानी चाहिए।