कोरोना: राहुल गांधी ने फिर साधा निशाना, कहा- वैक्सीन, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ पीएम भी गायब, बस रह गया सेंट्रल विस्टा
कोरोना संक्रमण के बढ़ते कहर के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि वैक्सीन, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ पीएम भी गायब हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश भर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते कहर के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि ऐसे समय में जब देश कोविड-19 महामारी का सामना कर रहा है, वैक्सीन, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ पीएम खुद भी गायब हैं।
कांग्रेसी नेता राहुल ने एक ट्वीट कर कहा, ‘‘वैक्सीन, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ-साथ प्रधानमंत्री भी गायब हैं। बचे हैं तो बस सेंट्रल विस्टा, दवाओं पर जीएसटी और यहां-वहां प्रधानमंत्री की फोटो।’’
इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को राहुल गांधी ने ट्वीट किया था कि बार-बार दुखद समाचार आते जा रहे हैं। बुनियादी समस्याएं अभी तक सुलझाई नहीं गईं हैं। इस महामारी में केंद्र सरकार की क्रूरता को हमारे देशवासी कब तक झेलेंगे? जिनकी जवाबदेही है, वे कहीं छुपे बैठे हैं। बता दें कि कोरोना वायरस के प्रबंधन को लेकर राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार हमले बोल रहे हैं और देश में संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ऑक्सीजन, दवाओं और टीकों की हो रही कमी के लिए सरकार की आलोचना कर रहे हैं।वैक्सीन, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ PM भी ग़ायब हैं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 13, 2021
बचे हैं तो बस सेंट्रल विस्टा, दवाओं पर GST और यहाँ-वहाँ PM के फ़ोटो।
बता दें कि देश में गुरुवार को 3.62 लाख नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले 2,37,03,665 हो गए हैं, जबकि कोरोना वायरस संक्रमण से 4,120 लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 2,58,317 पर पहुंच गई है।