फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus PM Garib Kalyan Yojana know about all

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना ने संकट के समय बढ़ाई शक्ति, अन्न योजना का हुआ विस्तार

Tue, 30 Jun 2020 04:50 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 30 Jun 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus PM Garib Kalyan Yojana know about all
पीएम मोदी - फोटो : एएनआई

लॉकडाउन के दौरान गरीब जनता को कोई समस्या ना आए इसको ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की शुरुआत की थी। इसके अंतर्गत गरीबों को मुफ्त राशन की योजना को नवंबर तक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बढ़ा दिया है। इस योजन के तहत गरीबों को पांच किलो मुफ्त गेंहू या चावल और एक किलो चना दिया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस योजना को नवंबर तक लागू करने में 90 हजार करोड़ का अतिरिक्त खर्च आएगा। उन्होंने बताया कि योजना जब से शुरू हुई है तब से नवंबर तक इसमें डेढ़ लाख करोड़ तक का खर्च आएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


भारत सरकार ने कोरोना महामारी का मुकाबला करने के लिए देश भर में 80 करोड़ गरीबी रेखा से नीचे लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए दुनिया की सबसे बड़ी खाद्य सुरक्षा स्कीम को मंजूरी दी थी।लॉकडाउन की घोषणा 25 मार्च को की गई थी। उसके अगले दिन 26 मार्च को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विभिन्न प्रकार की योजनाओं को प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना के अंतर्गत आरंभ किया था। योजना के सफल कार्यान्वयन के लिए केंद्र सरकार द्वारा 1.70 करोड़ की धनराशि आवंटित की गई थी। अब इस योजना का विस्तार नवंबर तक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 1.70 लाख करोड़ रुपये के पैकेज के तहत सरकार ने गरीबों को मुफ्त में राशन, महिलाओं और गरीब वरिष्ठ नागरिकों तथा किसानों को नकद सहायता देने आदि का एलान किया था। इसमें पीएम किसान स्कीम के तहत आठ करोड़ किसानों के खाते में सीधे रकम ट्रांसफर हुई है।


बीते तीन महीनों में 20 करोड़ गरीब परिवारों के जनधन खातों में सीधे 31 हजार करोड़ रुपये जमा हुए हैं। इस दौरान नौ करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18 हजार करोड़ रुपये जमा हुए है।

पीएम मोदी ने मंगलवार को अपने संबोधन में कहा कि देश हो या व्यक्ति, समय पर फैसले लेने से, संवेदनशीलता से फैसले लेने से, किसी भी संकट का मुकाबला करने की शक्ति बढ़ जाती है। इसलिए, लॉकडाउन होते ही सरकार, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना लेकर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed