फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: Parliament will run in lockdown, budget will also be presented in Delhi Assembly

लॉकडाउन में चलेगी संसद, दिल्ली विधानसभा में पेश होगा बजट, जानें क्या-क्या रहेगा बंद

Sun, 22 Mar 2020 10:18 PM IST
योगेश साहू डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Sun, 22 Mar 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Parliament will run in lockdown, budget will also be presented in Delhi Assembly
संसद हमले की आज 18वीं बरसी है - फोटो : ANI

कोरोना वायरस के संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए दिल्ली में 31 मार्च तक लॉकडाउन करने की घोषणा की गई है। लेकिन लॉकडाउन की घोषणा के बावजूद देश की संसद अपना कामकाज जारी रखेगी। हालांकि सोमवार को संसद कुछ देरी से यानी दो बजे से शुरू होगी और इसे रात नौ बजे तक चलाने का प्रस्ताव किया गया है। लेकिन अगले दिन यानि मंगलवार से संसद अपने सामान्य रूटीन 11 बजे से शुरू होगी। 

विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा का सत्र एक दिन का
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में लॉकडाउन की घोषणा करते हुए रविवार को बताया कि विधानसभा का बजट सत्र घटाकर केवल एक दिन 23 मार्च तक के लिए सीमित कर दिया गया है। इसी दिन बजट पेश कर उसे पास कर दिया जाएगा। पहले विधानसभा सत्र को 27 मार्च तक चलाने का प्रस्ताव था। बजट सत्र में उपराज्यपाल के अभिभाषण के भी नहीं होने की संभावना है।

विज्ञापन

आखिर क्या है लॉकडाउन 

  • लॉकडाउन शब्द का इस्तेमाल पश्चिमी देश कई बार आपात स्थिति में ऐसा कर चुके हैं। 
  • भारत में लोगों को घरों में रखने के लिए कर्फ्यू या धारा 144 जैसे कानून का सहारा लेते रहे हैं। 
  • मगर लॉकडाउन का इस्तेमाल भारत में पहली बार हो रहा है। इसका सीधा सा मतलब है कि जरूरी सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा। 
  • इस दौरान सिर्फ जरूरी या आपात स्थिति होने पर ही आपको घर से निकलने की अनुमति रहेगी। 
  • इस दौरान सभी बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान, दुकानें, पब्लिक ट्रांसपोर्ट सब बंद रहेंगे। हालांकि, जरूरी सेवाएं बहाल रहेंगी।

क्या पहले भी हुआ है लॉकडाउन

  • अमेरिका ने 9/11 आतंकी हमले के बाद तीन दिन के लिए पहली बार लॉकडाउन किया था। 
  • इसके बाद 2013 में बॉस्टन और 2015 में पेरिस हमले के बाद ब्रुसेल्स लॉकडाउन किया गया था। 

क्या-क्या सेवाएं बंद रहेंगी 

  • किसी भी सार्वजनिक परिवहन सेवा को अनुमति नहीं होगी। इसमें निजी बसें, टैक्सी, ऑटो रिक्शा, रिक्शा, ई-रिक्शा सब बंद रहेंगे। 
  • दिल्ली में डीटीसी की 25 प्रतिशत बसें चलेंगी। 
  • सभी दुकानें, बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान, फैक्ट्री, वर्कशॉप, ऑफिस, गोदाम, साप्ताहिक बाजार ये सब बंद रहेंगे।
  • इंटरस्टेट बसें, ट्रेन और मेट्रो सेवाएं निलंबित रहेंगी। सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द रहेंगी।
  • किसी तरह का निर्माण कार्य फिलहाल बंद रहेगा। सभी तरह के धार्मिक स्थान बंद रहेंगे।
विज्ञापन

क्या-क्या खुलेगा रहेगा 

  • दूध, सब्जी और दवा की दुकानें लॉकडाउन के दौरान खुले रहेंगे। 
  • अस्पताल और क्लीनिक भी इस दौरान खुले रहेंगे। 
  • इसके अलावा राशन की दुकानें भी खुली रहेंगी। 
  • किसी बेहद जरूरी काम के लिए भी प्रशासन की ओर से छूट मिल सकती है।
  • बैंकों के कैश से जुड़ी सुविधाएं जारी रहेंगी। टेलिकॉम, इंटरनेट और डाक सेवा जारी रहेंगी।

किन लोगों को छूट मिलेगी

  • पुलिस का काम जारी रहेगा। साथ ही कानून-व्यवस्था को लागू कराने वाले विभाग भी काम करेंगे। 
  • स्वास्थ्यकर्मियों और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों का काम भी जारी रहेगा। 
  • जेल विभाग और बिजली व पानी के दफ्तरों में भी काम जारी रहेगा। 
  • नगर निगम के साफ सफाई या कूड़ा उठाने जैसे काम भी चलते रहेंगे। इसके अलावा जेल विभाग के काम भी चलते रहेंगे। 
  • मीडियाकर्मियों को भी इस दौरान आने जाने की छूट होगी। 

क्या पेट्रोल पंप भी खुले रहेंगे 

  • सरकार ने पेट्रोल पंपों और एटीएम को आवश्यक श्रेणी में रखा है। 
  • इसलिए जरूरत के हिसाब से इन्हें खोला जा सकता है। 

क्या निजी वाहन चला सकेंगे 

  • अगर बहुत जरूरी हो तो लॉकडाउन में भी निजी वाहनों का प्रयोग किया जा सकता है। 
  • हालांकि बिना वजह बाहर घूमने पर सरकार कार्रवाई कर सकती है। 
  • आपात व्यवस्था में एंबुलेंस को भी बुला सकते हैं।  

क्या आप घूमने जा सकेंगे 

  • लॉकडाउन का फैसला इसलिए लिया गया है ताकि लोग एक-दूसरे के संपर्क में न आएं। 
  • इसलिए जरूरी नहीं होने पर घर से बाहर न निकलें। 

क्या शादी-विवाह के कार्यक्रम होंगे 

  • संक्रमण फैलने के डर से किसी भी कार्यक्रम के लिए लोगों के जुटने पर पाबंदी रहेगी। 
  • बहुत जरूरी होने पर आपको प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।

 क्या निजी कर्मचारियों को काम पर जाना होगा

  • लॉकडाउन में सरकारी हो या निजी कंपनी सभी बंद रहेंगी। सिर्फ जरूरी विभाग के कार्यालय खुले रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed