{"_id":"5e9cf1d88ebc3e6fab412a1c","slug":"coronavirus-outbreak-lok-sabha-secretariat-to-resume-work-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय में आज से कामकाज होगा शुरू, सरकारी दफ्तर भी खुलेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय में आज से कामकाज होगा शुरू, सरकारी दफ्तर भी खुलेंगे
Mon, 20 Apr 2020 06:20 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 20 Apr 2020 06:20 AM IST
विज्ञापन
संसद के दोनों सदनों, लोकसभा और राज्यसभा के सचिवालय में सोमवार से कामकाज शुरु हो जायेगा। दोनों सदनों के सचिवालय का कामकाज कोविड-19 के मद्देनजर मार्च के अंतिम सप्ताह से बंद था ।
लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय द्वारा जारी आधिकारिक आदेश से यह जानकारी प्राप्त हुई है। लोकसभा और राज्यसभा के सचिवालय में 24 मार्च से कामकाज अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया गया था ।
संसद का बजट सत्र 3 अप्रैल को समाप्त होना था, लेकिन कोरोना संकट के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही निर्धारित समय से पहले ही स्थगित कर दी गई थी । राज्यसभा और लोकसभा सचिवालय के अधिकारिक आदेश के अनुसार, यह सोमवार से काम करना शुरू कर देगा और सभी संयुक्त सचिव स्तर और उसके उपर के अधिकारी कार्यालय से काम करेंगे।
विज्ञापन
इनके अलावा अन्य अधिकारी बारी-बारी से काम करेंगे।आदेश में आगे कहा गया है कि कार्यालय से काम करते हुए सचिवालय के कर्मचारी सामाजिक दूरी की व्यवस्था का पालन करेंगे । ई-कार्यालय में फाइल इलेक्ट्रानिक माध्यम से भेजे जायेंगे ।