{"_id":"5e8528128ebc3e76a002db9b","slug":"coronavirus-outbreak-in-india-pm-modi-will-talk-to-cm-of-all-states-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संकट : पीएम मोदी आज सभी राज्यों के सीएम से करेंगे बात, स्थिति का लेंगे जायजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना संकट : पीएम मोदी आज सभी राज्यों के सीएम से करेंगे बात, स्थिति का लेंगे जायजा
Thu, 02 Apr 2020 08:17 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 02 Apr 2020 08:17 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, पीएम इस दौरान प्रवासी मजदूरों की समस्याओं और तब्लीगी जमात में हिस्सा लेने वालों की तलाश करने से संबंधित मुद्दों पर बात कर सकते हैं।
विज्ञापन
साथ ही वह जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता पर भी बात करेंगे। इससे पहले पीएम ने 20 मार्च को सभी सीएम से बात की थी।
प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से बातचीत की
वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न स्थिति को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फोन पर बातचीत की। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। राज्य में कोरोना वायरस के अब तक 335 मामले सामने आए हैं ।
विज्ञापन
राज्य के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने ठाकरे से पिछले महीने नई दिल्ली में तब्लीगी जमात के आयोजन से मुंबई और राज्य के अन्य हिस्से में पहुंचे लोगों का पता लगाने, जांच करने और उपचार करने को कहा है।
विज्ञापन