फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus outbeak: 5 Lessons we learnt from this virus That Will Help Us Tackle Climate Change

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को दिए ये पांच सबक, संभलने का अभी भी है वक्त

Wed, 25 Mar 2020 01:58 PM IST
pradeep pandey प्रदीप पाण्डेय
Updated Wed, 25 Mar 2020 01:58 PM IST
सार

  • प्रकृति से तालमेल है बहुत जरूरी
  • जलवायु परिवर्तन के लिए हम सब हैं जिम्मेदार
  • बाढ़, जंगल की आग से लेकर कोरोना तक हैं गवाह

विज्ञापन
Coronavirus outbeak: 5 Lessons we learnt from this virus That Will Help Us Tackle Climate Change
coronavirus climate change - फोटो : cgiar

विस्तार

कोरोना वायरस के कारण इटली में सबसे ज्यादा करीब 7,000 लोगों की मौत हो गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना को महामारी घोषित कर दिया है। भारत में भी कोरोना वायरस के कारण हालत बहुत ही खराब है। भारत में अभी तक 10 लोगों की मौत हो गई है और 500 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

विज्ञापन


दुनिया के करीब 195 देशों में पहुंच चुके कोरोना वायरस ने दुनिया की अर्थव्यवस्था के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन को लेकर लिए गए कुछ फैसलों को भी बर्बाद कर दिया है। पूरी दुनिया की आर्थिक गिरावट जलवायु को लेकर तमाम सरकारों की प्राथमिकताओं को भी बर्बाद करेगी। कोरोना वायरस को लेकर दुनिया के सभी देशों ने दूसरे देश की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है जिसकी असर अमेरिकी जलवायु सम्मेलन में भी देखने को मिलेगा। यह भी संभव है कि अमेरिकी जलवायु सम्मेलन को रद्द भी करना पड़े।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के जंगल की आग से लेकर कोरोना तक

Coronavirus outbeak: 5 Lessons we learnt from this virus That Will Help Us Tackle Climate Change
ऑस्ट्रेलिया में लगी आग (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले कुछ सालों में हुई प्राकृतिक घटनाओं पर एक नजर डालें तो पता चलेगा कि जंगल में भीषण आग से लेकर बाढ़ तक कई घटनाओं ने दुनिया को झकझोर दिया है। ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग तो आपको याद ही होगी जिसमें पचास करोड़ से ज्यादा जानवरों की मौत हुई थी। यह आग जंगल के करीब 1 लाख वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैली थी।

इस आग ने कुआला को विलुप्त प्रजाति में शामिल करने पर मजबूर कर दिया, क्योंकि इस भयंकर आग में 10,000 से अधिक कुआला की मौत हुई थी। फिलहाल दुनिया कोरोना जैसे वायरस से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। इन सब घटनाओं से हमें जलवायु परिवर्तन को लेकर बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। इन घटनाओं ने हमें ये पांच सबक दिए हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

1. वैश्विक चुनौतियों की कोई राष्ट्रीय सीमा नहीं

Coronavirus outbeak: 5 Lessons we learnt from this virus That Will Help Us Tackle Climate Change
दुनिया में कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

कुछ लोग सोचते थे कि वे वैश्विक संकटों का असर उनपर नहीं पड़ेगा लेकिन कोरोना ने इस सोच को हमेशा के लिए दफन कर दिया। लोगों को लगता था कि सात समंदर पार किसी देश में कोई आपदा आई है तो उसका असर उनके ऊपर नहीं होगा लेकिन चीन के शहर में पैदा हुआ कोरोना वायरस आज पूरी दुनिया में तबाही मचा रहा है और किसी भी देश के पास इसका कोई इलाज मौजूद नहीं है। जलवायु परिवर्तन का यह भी एक सच है।

विज्ञापन

3. वैश्विक परिवर्तन को एक सिस्टम की जरूरत

Coronavirus outbeak: 5 Lessons we learnt from this virus That Will Help Us Tackle Climate Change
कोरोनावायरस - फोटो : पीटीआई

वैश्विक यानी ग्लोबल परिवर्तन या आपदा के दौरान हमें एक प्रणालीगत यानी सिस्टमेटिक कदम उठाने की जरूरत होती है जो कि सरकारें और कंपनियां ही उठा सकती हैं, लेकिन इनको व्यक्तिगत साझेदारी की भी जरूरत होती है। ऐसे में देखा जाए तो सरकार और कंपनियों के साथ जनता को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। जैसा कि पिछले कुछ सप्ताह में देखने को मिला है कि कोरोना वायरस के लेकर दुनियाभर की सरकारों ने जो फैसले लिए हैं, उसे जनता ने तुरंत स्वीकार भी किए हैं।
 

4. इलाज से बेहतर एहतियात

Coronavirus outbeak: 5 Lessons we learnt from this virus That Will Help Us Tackle Climate Change
social distancing - फोटो : social media

अंग्रेजी में एक कहावत है कि प्रिवेंशन इज बेटर दैन क्योर यानी इलाज कराने से बेहतर है कि पहले से ही एहतियात बरती जाए ताकि समस्या पैदा ही ना हो। दूसरे शब्दों में कहें तो किसी चीज की मरम्मत उसकी देखभाल से हमेशा महंगा ही होती है। ऐसे में बेहतर है कि आप पहले से ही सजग रहें और एहतियात बरतें। कोरोना ने भी यही सबक दी है कि एक साथ इतने लोगों का इलाज करने से बढ़िया इससे फैलने से रोकना है। इसके लिए लोगों को एक दूसरे से एक निश्चित दूरी बनाना जरूरी है। बीमारी के मामले में दूरियां हमेशा फायदेमंद रही हैं। इसका फायदा जलवायु परिवर्तन में भी देखने को मिलेगा जिसे पता लगाना आसान होगा कि जलवायु परिवर्तन को कैसे रोका जाए और इस तरह की समस्याओं से कैसे निपटा जाए।

5. विज्ञान पर निर्भरता

Coronavirus outbeak: 5 Lessons we learnt from this virus That Will Help Us Tackle Climate Change
डॉ डी. हिमांशु, कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों के इलाज में लगी डॉक्टरों की टीम - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस को लेकर इस वक्त पूरी दुनिया में तमाम तरह के अफवाहें फैली हैं। यह ठीक उसी तरह है जिस तरह की अफवाहें जलवायु परिवर्तन को लेकर हैं, लेकिन सच यही है कि सभी देश के लोगों की निगाहें स्वास्थ्य विशेषज्ञों पर टीकी हैं कि वे क्या बेहतर कर रहे हैं। इसी तरह जलवायु परिवर्तन में भी हमें अफवाहों पर दरकिनार करते हुए विज्ञान पर भरोसा करना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए।

हालांकि कोरोना वायरस और जलवायु परिवर्तन में एक बात अलग है और वह यह है कि कोरोना के संक्रमण को खत्म करने के लिए हमें अलग-अलग रहने की जरूरत है, जबकि जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए हमें एक साथ आना होगा। कुल मिलाकर कहें तो कोरोना वायरस पूरी दुनिया को जलवायु परिवर्तन को लेकर बड़ा निर्णय लेने पर मजूबर करेगा। वैश्विक अर्थव्यवस्था के लड़खड़ाने के कारण इस साल वैश्विक कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आने की संभावना है। यह ठीक वैसा ही जैसे बीमार होने के कारण इंसान का वजन कम होता है। प्रकृति भी कोरोना वायरस के मदद से कुछ ऐसा ही कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed