फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus omicron variant cases in india maharashtra pune rajasthan jaipur delhi latest news and updates

Omicron In India: महाराष्ट्र में दो और लोगों में ओमिक्रॉन की पुष्टि, देश में अब कोरोना के नए वैरिएंट के 23 मामले

Mon, 06 Dec 2021 08:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 06 Dec 2021 08:22 PM IST
सार

देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। अब तक महाराष्ट्र में 10, राजस्थान में नौ, कर्नाटक में दो, दिल्ली-गुजरात में एक-एक केस मिला है। जानिए अबतक का अपडेट- 

विज्ञापन
Coronavirus omicron variant cases in india maharashtra pune rajasthan jaipur delhi latest news and updates
कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ते जा रहा है। यहां सोमवार को ओमिक्रॉन के दो और मामले सामने आए हैं। दोनों मामले महाराष्ट्र में रिपोर्ट किए गए हैं। इससे पहले रविवार को 17 नए मामले सामने आए थे। इसमें महाराष्ट्र के सात, राजस्थान के नौ और दिल्ली का एक केस शामिल था। इसके साथ देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। अब तक महाराष्ट्र में दस, राजस्थान में नौ, कर्नाटक में दो, दिल्ली-गुजरात में एक-एक केस मिले हैं।

विज्ञापन


महाराष्ट्र: अब तक कुल 10 केस
महाराष्ट्र में सोमवार को दो लोगों में कोरोना के नए वैरिएंट की पुष्टि हुई। महाराष्ट्र सरकार ने बताया कि राज्य के एक 37 साल के व्यक्ति में मामले की पुष्टि हुई है। वह 25 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से लौटा था। वहीं अमेरिका से लौटी एक 36 साल की महिला भी संक्रमित पाई गई है। ये दोनों दोस्त बताए जा रहे हैं। दोनों फाइजर की वैक्सीन लगवाने के बाद भी संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन


 रविवार को सात लोगों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई। इनमें एक महिला और उसकी दो बेटियां भी शामिल हैं, जो नाइजीरिया से पिंपरी चिंचवाड़ इलाके में रहने वाले अपने भाई से मिलने आई थी। उनके भाई और उनकी दो बेटियों में भी वैरिएंट की पुष्टि हुई है। वहीं, एक अन्य मामला पुणे के एक व्यक्ति का है जो पिछले महीने के अंतिम सप्ताह में फिनलैंड से लौटा था। इससे पहले ठाणे जिले के एक 33 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वैरिएंट पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




राजस्थान: एक परिवार के चार समेत नौ संक्रमित
राजस्थान में रविवार को नौ लोगों में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। राज्य के चिकित्सा सचिव वैभव गालरिया ने बताया कि विभाग ने दक्षिण अफ्रीका से आए एक परिवार के चार लोगों को पूर्व में ही जयपुर के आरयूएचएस में भर्ती करवा दिया था। इनमें ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। उनके संपर्क में आए पांच अन्य लोग भी संक्रमित पाए गए हैं, इन्हे भी आरयूएचएस में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली में भी ओमिक्रॉन की एंट्री
राजधानी दिल्ली में भी रविवार को ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया है। संक्रमित मरीज को लोकनायक अस्पताल में आईसोलेट कर इलाज किया जा रहा है। विदेशों से आए लोगों में से 17 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 12 सैंपल की जीनोम सिक्वेन्सिंग हुई है। जिसमें एक मरीज में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है।


कर्नाटक: दो लोगों में ओमिक्रॉन की पुष्टि
देश में बीते गुरुवार यानी दो दिसंबर को पहली बार कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 2 दिसंबर को कर्नाटक में इस वैरिएंट के दो मामले सामने आए थे। इनमें एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक था और दूसरा स्थानीय स्वास्थ्यकर्मी। हालांकि, मंत्रालय ने लोगों से दहशत का माहौल न बनाने और कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की अपील की थी।

न्यूयॉर्क सिटी में निजी सेक्टर के कर्मचारियों का टीकाकरण अनिवार्य
कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए न्यूयॉर्क सिटी के मेयर ने एलान किया है कि 27 दिसंबर से सभी प्राइवेट सेक्टर कर्मचारियों को टीका लगाना अनिवार्य होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed