फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: newspapers will be published and distributed from 1 April 2020 in Mumbai Maharashtra

कोरोना वायरस: मुंबई में एक अप्रैल से शुरू होगा समाचार पत्रों का प्रकाशन और वितरण

Wed, 25 Mar 2020 05:19 PM IST
आसिम खान एएनआई, मुंबई
एएनआई, मुंबई Published by: आसिम खान Updated Wed, 25 Mar 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: newspapers will be published and distributed from 1 April 2020 in Mumbai Maharashtra
सांकेतिक तस्वीर

महाराष्ट्र के मुंबई में एक अप्रैल से समाचार पत्रों का प्रकाशन और वितरण किया जाएगा। बुधवार को उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने घरों में समाचार पत्र पहुंचाने वाले और प्रकाशकों के साथ बैठक की। बैठक में फैसला लिया गया है कि एक अप्रैल 2020 से समाचार पत्रों का प्रकाशन और वितरण किया जाएगा। मुंबई में कोरोना वायरस की वजह से फिलहाल समाचार पत्रों का मुद्रण और वितरण रुका हुआ है।

विज्ञापन


 

बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 120 के ऊपर पहुंच गई है जोकि देश के किसी भी राज्य से ज्यादा है। महाराष्ट्र में छह और नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि छह में से पांच मुंबई और एक ठाणे से है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, संकट की इस घड़ी में राज्य के लोगों को आश्वासन देते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमारे पास सब्जियों, चावल और दैनिक उपयोग की अन्य वस्तुओं के पर्याप्त भंडार है, इसलिए चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। आवश्यक सामान बेचने वाली सभी दुकानें भी खुली हैं। इस संकट से निपटने के बाद हम गुडीपड़वा पर्व मनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed