कोरोना: मुंबई में सील होंगी इमारतें, गूगल फॉर्म पर देनी होगी मौत की जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर उत्तरी मुंबई की घनी आबादी वाले इलाकों और झुग्गी बस्तियों में इमारतों को सील किया जाएगा। मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने संक्रमण के मामले बढ़ने के घनी आबादी को कारण बताया। उत्तरी मुंबई में दहीसर, बोरीवली, मलाड, चारकोप और कांदीवली जैसे इलाके आते है। यहां दो सप्ताह में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं।
वहीं, बीएमसी ने बताया कि 1 जुलाई से कोरोना से होने वाली मौतों की रिपोर्टिंग की एक नई प्रणाली शुरू होगी। अस्पतालों को सीधे गूगल फॉर्म पर कोरोना मरीजों की मौत की जानकारी देनी होगी।
बीएमसी ने अस्पताल के नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने अस्पतालों से 48 घंटों के अंदर होने वाली मौतों की रिपोर्टिंग सुनिश्चित करें। महाराष्ट्र में 1,52,765 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 7016 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। मुंबई में सर्वाधिक 4179 लोगों की मौत हुई है और 72,175 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं।
राजस्थान: 9 की मौत, 127 मामले
राजस्थान में कोरना के 127 नए मामले सामने आए और नौ लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गई। राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 16,787 हो गई। 389 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
ओडिशा: 170 नए केस, एक की मौत
ओडिशा में कोरोना से पीड़ित एक और व्यक्ति की मौत हो गई। राज्य में 170 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। संक्रमित होने वालों में एनडीआरएफ का जवान भी है। 6350 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 18 को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
सिक्किम: संक्रमितों की संख्या पहुंची 87
पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में दो नए मामले सामने के साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 87 हो गई। महानिदेशक कम स्वास्थ्य सचिव डॉ. पेमा टी भूटिया ने बताया कि संक्रमित पाए गए दोनों लोग आईटीबीपी और एसएसबी के जवान हैं।