फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: New Zealand staff for whom mission sought oxygen dies of Covid

Covid-19: न्यूजीलैंड उच्चायोग के एक कर्मी की मौत, दूतावास के ऑक्सीजन मांगने पर हुआ था विवाद

Thu, 20 May 2021 08:24 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 20 May 2021 08:24 AM IST
सार

नई दिल्ली स्थित न्यूजीलैंड उच्चायोग में लंबे समय तक अपनी सेवा देने वाले उस कर्मचारी की कोरोना से मौत हो गई है, जिसके लिए दूतावास ने मई की शुरुआत में ऑक्सीजन की मांगी थी।

विज्ञापन
Coronavirus: New Zealand staff for whom mission sought oxygen dies of Covid
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का कहर जारी है। महामारी हर रोज लाखों लोगों को अपनी चपेट में ले रही है और हजारों की जान ले रही है। इस बीच, नई दिल्ली स्थित न्यूजीलैंड उच्चायोग में लंबे समय तक अपनी सेवा देने वाले उस कर्मचारी की कोरोना से मौत हो गई है, जिसके लिए दूतावास ने मई की शुरुआत में यूथ कांग्रेस से ऑक्सीजन की मदद मांगी थी। इस पर राजनीतिक घमासान छिड़ गया था। इसके बाद न्यूजीलैंड के विदेश मंत्रालय ने उचित चैनलों के माध्यम से मदद नहीं मांगने के लिए माफी मांगी थी।

विज्ञापन


न्यूजीलैंड की विदेश मंत्री नानिया महुता ने कर्मचारी की मौत की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि उच्चायोग ने सोशल मीडिया पर जिस कर्मी के लिए मदद मांगी थी, उसकी मौत हो गई। हमारे देश की ओर से जितना हो सका, हमने उसकी मदद की पूरी कोशिश की। उन्होंने कहा कि वर्ष 1986 में जब सर एडमंड हिलेरी उच्चायुक्त थे, तब से कर्मचारी उच्चायुक्त में अपनी सेवाएं दे रहा था। हम इतने लंबे समय तक काम और समर्थन के लिए आभारी हैं। 
विज्ञापन


क्या था मामला?
बता दें कि दिल्ली स्थित न्यूजीलैंड उच्चायोग ने 2 मई को एक ट्वीट कर अपने एक कर्मचारी के लिए ऑक्सीजन की मांग की थी। इस ट्वीट में विपक्षी पार्टी कांग्रेस के यूथ विंग यूथ कांग्रेस को टैग कर अपील की थी। हालांकि, उच्चायोग ने इस ट्वीट को थोड़ी देर बाद डिलीट कर दिया था। ट्वीट डिलीट करने के कदम पर सवाल उठा था कि क्या न्यूजीलैंड उच्चायोग पर भारत सरकार की ओर से ट्वीट डिलीट करने का दबाव डाला गया था? हालांकि, बाद में उच्चायोग ने एक अन्य ट्वीट कर सफाई दी थी कि हमारी अपील का गलत मतलब निकाला गया, जिसके लिए हम माफी मांगते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना पर विदेश मंत्रालय खफा नजर आया। विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा था कि चीफ ऑफ प्रोटोकॉल एंड हेड्स ऑफ डिविजन्स सभी उच्चायोगों और दूतावासों के संपर्क में बने हुए हैं। विदेश मंत्रालय सभी मेडिकल मांगों, खासकर कोविड से जुड़ी मांगों को लेकर लगातार सक्रिय है। महामारी की स्थिति को देखते हुए सभी से अपील है कि वो जरूरी सप्लाई को इकट्ठा करने की कोशिश न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed