फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus new strain infected patients found in west bengal and karnataka

बंगाल-कर्नाटक में नए कोरोना से प्रभावित मरीज मिले, संपर्क में आने वाले भी हुए संक्रमित

Wed, 30 Dec 2020 05:46 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Wed, 30 Dec 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus new strain infected patients found in west bengal and karnataka
कोरोना का नया स्ट्रेन - फोटो : iStock
देश में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन लगातार पैर पसारता जा रहा है। देश में यूनाइटेड किंगडम से अब तक हजारों लोग लौट चुके हैं, जिनमें 20 यात्रियों में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिला है। अब इस खौफनाक वायरस का नया रूप पश्चिम बंगाल और कर्नाटक तक भी पहुंच चुका है। गौरतलब है कि ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन ने हाहाकार मचा रखा है। इसके बाद भारत ने यूके आने-जाने वाली उड़ानों पर 7 जनवरी तक के लिए रोक लगा दी। 
विज्ञापन


बंगाल से कर्नाटक तक पहुंचा नया कोरोना
जानकारी के मुताबिक, कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमण के मामले अब पश्चिम बंगाल से लेकर कर्नाटक तक में मिल रहे हैं। दरअसल, कोलकाता में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का मामला आया है। यहां यूके से लौटे एक व्यक्ति में नए स्ट्रेन के लक्षण मिले, जिसके बाद उस व्यक्ति को क्वारंटीन कर दिया गया। उधर, कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य में सात लोगों में कोरोना के नए स्ट्रेन के लक्षण मिले हैं। इनमें तीन लोग बेंगलुरु और चार लोग शिमोगा में हैं। शिमोगा में पॉजिटिव मिले मरीजों के संपर्क में आने वाले कुछ लोगों को भी कोरोना हो गया है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में फिलहाल राहत
इस बीच महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य में यूके से लौटे लोगों को क्वारंटीन किया गया है। अब तक 43 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए, लेकिन किसी में भी नए स्ट्रेन के लक्षण नहीं मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी में भी सामने आए मामले
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मेरठ में 2 साल की बच्ची में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिल चुका है। यह परिवार हाल ही में ब्रिटेन से लौटा था, जिसके बाद बच्ची समेत उसके माता-पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए। हालांकि, नया स्ट्रेन सिर्फ दो साल की बच्ची में ही मिला। गौरतलब है कि पिछले एक महीने में करीब 30 हजार लोग यूके से भारत लौटे हैं। इनमें सौ से अधिक लोग कोविड पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed