फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus New Cases Variants Vaccination Restrictions International Health Tourism Hub updates in Hindi

Covid-19: देश में 30 नवंबर तक बढ़ाई गईं पाबंदियां, मंडाविया बोले- भारत बन सकता है अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य पर्यटन केंद्र

Thu, 28 Oct 2021 04:20 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 28 Oct 2021 04:20 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने कोविड प्रतिबंधों को 30 नवंबर तक बढ़ाने का एलान किया है वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने देश के स्वास्थ्य क्षेत्र के बढ़ते स्तर का उल्लेख किया।

विज्ञापन
Coronavirus New Cases Variants Vaccination Restrictions International Health Tourism Hub updates in Hindi
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को बढ़ने से रोकने के लिए मौजूदा कोविड प्रतिबंधों को 30 नवंबर तक बढ़ाने का फैसला किया। सरकार का यह कदम कोविड के मामलों में कल के मुकाबले लगभग 20 फीसदी की तेजी दर्ज आने के बाद लिया गया है। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 16,156 नए मामले दर्ज किए गए। अब इस बीमारी के कुल मामलों की संख्या तीन करोड़ 42 लाख 31 हजार 909 हो गई है।

विज्ञापन


भारत बन सकता है अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य पर्यटन केंद्र: मंडाविया
वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने एक कार्यक्रम में कहा कि भारत में अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य पर्यटन केंद्र बनने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के चलते स्वास्थ्य को भारत में विकास से जोड़ा गया है। देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। वह, भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) एशिया स्वास्थ्य 2021 सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन की थीम 'बेहतर कल के लिए स्वास्थ्य सेवा में बदलाव' है।
विज्ञापन


मंडाविया ने कहा कि इससे पहले स्वास्थ्य का मतलब केवल इलाज समझा जाता था लेकिन अब स्वास्थ्य को विकास के साथ जोड़ दिया गया है। केवल एक स्वस्थ समाज ही एक समृद्ध देश बन सकता है और यही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुख्य सोच है। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के बेहतर भविष्य के लिए पहुंच, जवाबदेही व जागरूकता के लिए प्रतिबद्ध है और इन सेवाओं को और बेहतर बनानने की ओर लगातार काम करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर घर दस्तक अभियान दो नवंबर से

  • भारत में नवंबर में कोरोना वैक्सीन के टीकों की 30 करोड़ खुराकें होंगी। इनमें कोवाक्सिन की छह करोड़ खुराक, कोविशील्ड की 22 करोड़ खुराक और जायडस कैडिला की जायकोव-डी की दो करोड़ खुराक शामिल हैं। आधिकारिक सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी।
  • वहीं, सूत्रों के मुताबिक, खराब प्रदर्शन करने वाले जिलों में पूर्ण टीकाकरण के लिए अगले एक महीने तक चलने वाला 'हर घर दस्तक' घर-घर टीकाकरण अभियान धनवंतरी दिवस के अवसर पर 2 नवंबर को शुरू किया जाएगा।
गुजरात में पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमा घर
गुजरात सरकार ने राज्य में रात के कर्फ्यू की समयसीमा कर दी है। एक महीने के कर्फ्यू के लिए पहले रात 12 बजे से 6 बजे सुबह तक का समय तय किया गया था। जिसे अब कम कर के रात 1 बजे से सुबह छह बजे तक कर दिया गया है। इसी के साथ गुजरात सरकार ने सिनेमा हॉल को पूरी क्षमता से और होटल और रेस्तरां को 75 फीसदी क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति दे दी है। 


मंत्रालय जारी करेगा गाना
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि वह आगामी छठ पूजा के दौरान कोरोना सुरक्षित व्यवहार के पालन के लिए सार्वजनिक भागीदारी की मांग करने के लिए प्रसिद्ध लोक और शास्त्रीय गायक और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित शारदा सिन्हा द्वारा एक ऑडियो-विजुअल गीत जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed