फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus new cases vaccination positivity rate The Change of Guard Ceremony to resume all updates in Hindi

भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटों में 31382 नए मामले, दैनिक सकारात्मकता दर 25 दिन से तीन फीसदी से कम

Fri, 24 Sep 2021 11:06 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 24 Sep 2021 11:06 PM IST
सार

देश में कोरोना वायरस महामारी के चलते बिगड़े हालात अब फिर सुधरते दिख रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना के नए मामलों में कमी आ रही है और सकारात्मकता दर भी पिछले काफी समय से काबू में है। इसके साथ ही कोरोना के चलते प्रभावित हुई राष्ट्रपति भवन में हो रही चेंज ऑफ गार्ड सेरेमनी की भी फिर से शुरुआत होने जा रही है। दूसरी ओर, नवी मुंबई में कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन बार एवं रेस्तरां पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। नवरात्रि को देखते हुए गुजरात सरकार ने आठ जिलों में रात्रि कर्फ्यू में राहत देने का निर्णय लिया है तो कर्नाटक सरकार कुछ जिलों में सिनेमा हॉल और पब 100 फीसदी की क्षमता से खोलने जा रही है। जानिए देश में कोरोना महामारी और इसके खिलाफ टीकाकरण के हालात...

विज्ञापन
Coronavirus new cases vaccination positivity rate The Change of Guard Ceremony to resume all updates in Hindi
देश में अब तक कोरोना की 55.99 करोड़ जांच की जा चुकी हैं - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की दूसरी लहर के दौरान भीषण हालात का सामना करने के बाद अब देश में स्थिति धीरे-धीरे काबू में आ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 31,382 नए मामले दर्ज किए गए। देश में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या केवल तीन लाख 162 रह गई है जो पिछले 188 दिनों में सबसे कम है। 

विज्ञापन


इसके अलावा इस जानलेवा महामारी के खिलाफ टीकाकरण का अभियान भी राष्ट्रीय स्तर पर जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार रात आठ बजे तक देश में कोरोना वायरस रोधी टीके की 84 करोड़ 15 लाख 18 हजार 26 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। शुक्रवार को लगाए गए टीकों की संख्या 72 लाख 20 हजार 642 रही।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना महामारी की देश में साप्ताहिक सकारात्मकता दर 2.07 फीसदी है, जो पिछले 91 दिनों से तीन फीसदी से कम बनी हुई है। वहीं, दैनिक सकारात्मकता दर दो फीसदी है। यह पिछले 25 दिन से तीन फीसदी से कम पर है। मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक कोरोना की 55.99 करोड़ जांच कराई जा चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में कोरोना वायरस संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या अब तीन लाख 162 रह गई है। यह पिछले 188 दिनों में सबसे कम है और कुल मामलों का एक फीसदी (0.89 फीसदी) भी नहीं है। देश में कोरोना महामारी से ठीक होने की दर (रिकवरी रेट) इस समय 97.78 फीसदी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार यह मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है। 

इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में 32,542 मरीजों ने इस बीमारी को मात दी है जिसके बाद अब तक ठीक होने वाले कुल मरीजों की संख्या तीन करोड़ 28 लाख 48 हजार 273 हो गई है।
 

16 जनवरी को की गई थी देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत

देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत इस साल 16 जनवरी को हुई थी। इसके पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए गए थे। इसके बाद दो फरवरी से अग्रिम मोर्चे को कर्मचारियों को भी इसमें शामिल किया गया था। टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से शुरू हुआ था। इसमें 60 वर्ष से अधिक आयु और किसी किसी विशेष बीमारी से पीड़ित 45 वर्ष और इससे अधिक आयु के व्यक्तियों के टीकाकरण की अनुमति दी गई थी। एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू कर दिया गया था। इसके बाद एक मई से केंद्र सरकार ने 18 वर्ष और इससे अधिक आयु के सभी लोगों को टीकाकरण के लिए पात्र व्यक्तियों के दायरे में ले लिया था।

कोरोना नियमों का उल्लंघन: नवी मुंबई में तीन 'बार' पर लगाया गया जुर्माना

नवी मुंबई नगर निगम (एनएमसीसी) ने तीन बार एवं रेस्तरां पर कोविड-19 दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। नगर निगम के प्रवक्ता महेंद्र कोंडे ने बताया कि एनएमसीसी के विजिलेंस स्क्वाड ने गुरुवार को पाया कि इन तीनों बार एवं रेस्तरां में रात 10 बजे के बाद भी काम चल रहा था। इन तीन बार में से दो सीबीडी बेलापुर में है तो एक कोपरखैरणे में है। इसके अलावा, नगर आयुक्त अभिजीत बांगर ने कहा है कि अगर ये बार फिर से नियमों का उल्लंघन करते पाए गए तो एक सप्ताह के लिए इन्हें बंद कर दिया जाएगा। वहीं, तीसरी बार उल्लंघन करने पर इन्हें तब तक बंद कर दिया जाएगा जब तक कोविड प्रतिबंध नहीं हटाए जाते।

गुजरात सरकार ने दी रात्रि कर्फ्यू में राहत, कर्नाटक ने भी लिया अहम फैसला

आगामी नवरात्रि पर्व को देखते हुए गुजरात सरकार ने आठ शहरों में रात्रि कर्फ्यू में राहत देने का फैसला किया है। राज्य के आठ शहरों में रात्रि कर्फ्यू की अवधि अब एक घंटा कम कर दी गई है। इसके साथ ही त्योहार के दौरान आवासीय सोसायटी में और सड़कों पर गरबा के आयोजन की अनुमति भी दे दी है। हालांकि, अगले महीने होने वाले इस नौ दिवसीय त्योहार के दौरान कुछ निश्चित प्रतिबंध लागू रहेंगे। वहीं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बताया कि राज्य सरकार ने अक्तूबर से उन जिलों में सिनेमा हॉल और पब को 100 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति देने का निर्णय लिया है जहां कोरोना वायरस महामारी की सकारात्मकता दर एक फीसदी से कम है।

राष्ट्रपति भवन: नौ अक्तूबर से दोबारा शुरू होगी चेंज ऑफ गॉर्ड सेरेमनी

कोरोना वायरस महामारी के चलते बाधित हुई राष्ट्रपति भवन में होने वाली चेंज ऑफ गार्ड सेरेमनी नौ अक्तूबर से दोबारा शुरू हो जाएगी। यह जानकारी राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में दी गई। बयान में कहा गया कि कार्यक्रम नौ सितंबर 2021 से फिर से शुरू किया जाएगा और हर शनिवार (सरकारी अवकाशों के अतिरिक्त) को सुबह आठ बजे से नौ बजे तक चलेगा। बता दें कि कार्यक्रम में प्रवेश करने के लिए पहले से ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी। बयान में बताया गया है कि चेंज ऑफ गार्ड सेरेमनी का हिस्सा बनने के लिए ऑनलाइन बुकिंग राष्ट्रपति की आधिकारिक वेबसाइट या फिर राष्ट्रपति सचिवालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कराई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed