फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus: More than 9,800 cases of worldwide, 213 deaths so far

कोरोनावायरस का कहर: दुनियाभर में 9,800 से ज्यादा लोग चपेट में, किस देश में कितने मामले

Fri, 31 Jan 2020 08:47 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Fri, 31 Jan 2020 08:47 PM IST
विज्ञापन
coronavirus: More than 9,800 cases of worldwide, 213 deaths so far
सियोल में स्कूली बच्चे की जांच करती शिक्षिका - फोटो : PTI

चीन से फैले कोरोनावायरस से दुनिया भर में 9,800 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। चीन ने शुक्रवार शाम तक मुख्य भूमि में 9,692 मामलों की पुष्टि की है। इसके अलावा हांगकांग में 12 और मकाऊ में पांच मामले सामने आए हैं। इस वायरस से 213 लोगों की मौत हुई है, जिसमें अधिकतर मौतें चीन के हुबेई प्रांत में हुई हैं। इसी प्रांत में दिसंबर में नए तरीके के कोरोना वायरस का पता चला था।

विज्ञापन

अलग-अलग देशों में कोरोनावायरस के मामले:-

  • थाईलैंड : 19
  • जापान : 16
  • सिंगापुर : 16
  • ताईवान : 9
  • मलेशिया : 8
  • ऑस्ट्रेलिया: 8
  • दक्षिण कोरिया : 11
  • फ्रांस : 6
  • वियतनाम: 5
  • अमेरिका : 6
  • जर्मनी : 6
  • कनाडा : 3
  • संयुक्त अरब अमीरात : 4
  • रूस: 2
  • ईटली: 2
  • इंग्लैंड : 2
  • भारत : 1
  • फिलीपींस: 1
  • फिनलैंड : 1
  • नेपाल: 1
  • कंबोडिया: 1
  • श्रीलंका :1

दिल्ली और हरियाणा में बनाए गए विशेष केंद्र

आईटीबीपी ने कोरोनावायरस से प्रभावित संदिग्ध लोगों को बुनियादी चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए बाहरी दिल्ली के छावला कैंप में 600 बेड का विशेष केंद्र बनाया है। वहीं सेना ने हरियाणा के मानेसर में वुहान से आने वाले 300 छात्रों की जांच और देखभाल की व्यवस्था की है। 

आईटीबीपी के प्रवक्ता विवेक कुमार पांडेय ने बताया, 600 बेड वाले इस केंद्र में डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी। यहां रखे जाने वाले लोगों को खाना, पानी व बुनियादी सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी। बच्चों व महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। चीन से आने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट से सीधे यहां लाया जाएगा।

इसलिए स्वास्थ्य आपातकाल घोषित
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एधोनोम गेब्रेयेसस ने, वैश्विक आपातकाल घोषित करने की मुख्य वजह चीन के बाहर देशों में लोगों का वायरस से संक्रमित होना है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि यह वायरस कमजोर स्वास्थ्य व्यवस्था वाले देशों में फैल सकता है। बृहस्पतिवार को जेनेवा में आपात बैठक बुलाकर डब्ल्यूएचओ ने इस प्रकोप को स्वास्थ्य आपदा घोषित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में छह संदिग्ध अस्पताल में भर्ती

कोरोनावायरस से संक्रमित होने के संदेह में छह लोगों को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन्हें अलग वार्ड में सघन निगरानी में रखा गया है और जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इनमें से पांच लोगों ने खुद अस्पताल से संपर्क किया था। पांच लोगों में से 24 वर्षीय महिला  2015 से चीन में रह रही हैं और 29 जनवरी को भारत लौटी थी। 

चार पुरुष 23 जनवरी को भारत लौटें, जिनमें से एक की उम्र 45 वर्ष है। एक अन्य 35 वर्षीय व्यक्ति पिछले सात वर्षों से चीन में रह रहा है और वह 28 जनवरी को भारत लौटा। वहीं, केरल में संक्रमित महिला छात्र को त्रिशुर मेडिकल कॉलेज से सरकारी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन

पूरी दुनिया में बढ़ा खतरा

  • इटली ने दो संक्रमित मरीज मिलने के बाद आपातकाल घोषित
  • पाकिस्तान ने दो फरवरी तक चीन आने-जाने वाली उड़ानों पर रोक
  • इंडोनेशिया ने चीन नियंत्रित कंपनी में कर्मचारियों के जाने पर लगाई रोक
  • कोरिया में चीन से लौटे 18 संदिग्ध लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया
  • यूके का विमान वुहान से 110 लोगों को लेकर स्वदेश रवाना हुआ
  • जापान ने अपने नागरिकों को चीन की गैर जरूरी यात्रा न करने को कहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed