फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Ministry of AYUSH gives Advisory To Increase Immunity Power

#LadengeCoronaSe: वायरस से बचाने में मदद करेंगी ये पांच चीजें, आज से ही शुरू कर दीजिए सेवन

Wed, 01 Apr 2020 03:00 PM IST
apurva rai अपूर्वा राय
Updated Wed, 01 Apr 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Ministry of AYUSH gives Advisory To Increase Immunity Power
आयुष मंत्रालय की सलाह - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस (Covid-19) पूरे विश्व में महामारी बनकर उभरा है। दुनियाभर में कोरोना की वजह से 42,000 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के कारण अब तक सबसे अधिक मौतें इटली में हुई हैं। कई देशों के डॉक्टर और शोधकर्ता इस वायरस की वैक्सीन खोजने में जुटे हुए हैं। हालांकि अब तक इसमें कामयाबी नहीं मिली है। भारत सरकार ने इस संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए कुछ कदम उठाए हैं। जहां एक तरफ दुनिया के पास इस वायरस के बारे में अभी बहुत कम जानकारी है। वहीं दूसरी तरफ आयुष मंत्रालय अपनी तरफ से हर संभव कोशिश में लगा हुआ है। आयुष मंत्रालय ने लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने और स्वास्थ्य देखभाल के लिए कई प्रकार के परामर्श जारी किए हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

Coronavirus Ministry of AYUSH gives Advisory To Increase Immunity Power
कोरोना वायरस - फोटो : ट्विटर

आयुष मंत्रालय ने जो उपाय सुझाए हैं वो आयुर्वेदिक साहित्य और वैज्ञानिक प्रकाशनों पर आधारित हैं। आयुष मंत्रालय ने एक बयान में कहा, COVID-19 के चलते दुनियाभर में सभी लोग प्रभावित हैं। अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने में शरीर की रक्षा प्रणाली को मजबूत करना सबसे जरूरी माना जाता है।

  • इस परामर्श में पूरे दिन गर्म पानी पीने, प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योग करने, खाना पकाने में हल्दी, जीरा, धनिया और लहसुन जैसे मसालों के उपयोग करने की बात कही गई है।
  • आयुर्वेद में च्यवनप्राश का काफी महत्व बताया गया है। इसका सबसे अच्छा और अहम फायदा ये है कि यह शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है। आयुष मंत्रालय के मुताबिक हर सुबह एक चम्मच च्यवनप्राश खाना आपकी सेहत के लिए अच्छा है।
  • इसके अलावा तुलसी, दालचीनी, कालीमिर्च, सौंठ और मुनक्का से बना काढ़ा दिन में एक या दो बार लें। यदि आवश्यक हो तो अपने स्वाद के अनुसार गुड़ या ताजा नींबू का रस मिला सकते हैं।
 

Coronavirus Ministry of AYUSH gives Advisory To Increase Immunity Power
coronavirus mask - फोटो : अमर उजाला
  • आयुष मंत्रालय ने दिन में 150 मिलीलीटर गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी डालकर पीने की सलाह दी है। हल्दी की एंटीबायोटिक्स प्रॉपर्टीज और दूध में मौजूद कैल्शियम जब ये दोनों एक साथ मिलते हैं तो हल्दी दूध के गुण और भी बढ़ जाते हैं। हल्दी शरीर को स्वस्थ रखने में भी बहुत सहायक है। हल्दी वाला पानी पीने से खून नहीं जमता और यह खून साफ करने में भी मददगार है।
  • सूखी खांसी या गले में सूजन के लिए दिन में एक बार पुदीने की ताजा पत्ती या अजवाइन के साथ भाप लेने की सलाह दी गई है और खांसी या गले में खराश के लिए दिन में दो-तीन बार प्राकृतिक चीनी या शहद के साथ लौंग का पाउडर लेने के लिए भी कहा गया है।
हालांकि आयुष मंत्रालय ने जरूर कहा है कि ये सलाह कोरोना वायरस के इलाज के लिए नहीं, बल्कि बचाव के लिए हैं। ये उपाय आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में कारगर हो सकते हैं क्योंकि अगर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होगी तो किसी भी तरह का वायरस आपके शरीर को नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर जनरल टेड्रोस गेब्रेयेसिस के मुताबिक कोविड-19 (Covid-19) से बचने के लिए किसी भी तरह की दवा लेना हानिकारक साबित हो सकता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed