{"_id":"5f12399399135e03424ce34e","slug":"coronavirus-may-have-the-worst-effect-in-bihar-madhya-pradesh-and-telangana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार, मध्यप्रदेश और तेलंगाना में कोरोना का पड़ सकता है सबसे बुरा असर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बिहार, मध्यप्रदेश और तेलंगाना में कोरोना का पड़ सकता है सबसे बुरा असर
Sat, 18 Jul 2020 05:21 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 18 Jul 2020 05:21 AM IST
विज्ञापन
coronavirus pandemic
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार, तेलंगाना और मध्य प्रदेश के कुछ जिले कोरोना महामारी के लिहाज से सबसे अधिक संवेदनशील हो सकते हैं। देश के इन तीन राज्यों के कुछ जिलों में संक्रमण का सबसे बुरा असर पड़ सकता है। मशहूर पत्रिका ‘द लांसेट’ के अध्ययन के मुताबिक, इन राज्यों में आवास, स्वच्छता और स्वास्थ्य प्रणाली जैसे अहम मानकों का विश्लेषण किया गया है।
विज्ञापन
वैज्ञानिकों के अनुसार, शोध में संवेदनशीलता का मतलब संक्रमण के नतीजों के खतरों से है, जिसमें संक्रमण का प्रसार, मरीजों की संख्या, मृत्युदर और महामारी के सामाजिक और आर्थिक प्रभाव शामिल हैं। शोध में कहा गया है कि देश के 30 में से नौ राज्यों मध्य प्रदेश, बिहार, तेलंगाना, झारखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और गुजरात में संक्रमण का सबसे बुरा असर पड़ा है।
विज्ञापन
वैज्ञानिकों ने कहा, हमारे सूचकांक का मकसद नीति निर्माताओं को कोविड-19 महामारी से निपटने में बेहतर तैयारी के लिए संसाधनों का आवंटन करने और जोखिम दूर करने की रणनीति बनाने के लिए क्षेत्रों का चयन करने में मदद करना है। उन्होंने भारत में कई संवेदनशील जिलों की पहचान की है, जहां अभी कोरोना के ज्यादा मामले नहीं हैं, लेकिन वे इस महामारी से बुरी तरह प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन
शोध में इस्तेमाल डेटा 2-5 साल पुराना
शोध में मध्यप्रदेश को सबसे अधिक संवेदनशील बताया गया है, वहीं सिक्किम में सबसे कम असर पड़ेगा। शोधकर्ताओं ने कहा कि इस शोध में इस्तेमाल डेटा दो से पांच साल पुराना है और ऐसा हो सकता है कि उन जिलों में संवेदनशीलता का सटीक आकलन न हो, जहां बहुत तेजी से बदलाव हुए हैं।