फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus may have the worst effect in Bihar, Madhya Pradesh and Telangana

बिहार, मध्यप्रदेश और तेलंगाना में कोरोना का पड़ सकता है सबसे बुरा असर

Sat, 18 Jul 2020 05:21 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 18 Jul 2020 05:21 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus may have the worst effect in Bihar, Madhya Pradesh and Telangana
coronavirus pandemic - फोटो : पीटीआई

बिहार, तेलंगाना और मध्य प्रदेश के कुछ जिले कोरोना महामारी के लिहाज से सबसे अधिक संवेदनशील हो सकते हैं। देश के इन तीन राज्यों के कुछ जिलों में संक्रमण का सबसे बुरा असर पड़ सकता है। मशहूर पत्रिका ‘द लांसेट’ के अध्ययन के मुताबिक, इन राज्यों में आवास, स्वच्छता और स्वास्थ्य प्रणाली जैसे अहम मानकों का विश्लेषण किया गया है।

विज्ञापन


वैज्ञानिकों के अनुसार, शोध में संवेदनशीलता का मतलब संक्रमण के नतीजों के खतरों से है, जिसमें संक्रमण का प्रसार, मरीजों की संख्या, मृत्युदर और महामारी के सामाजिक और आर्थिक प्रभाव शामिल हैं। शोध में कहा गया है कि देश के 30 में से नौ राज्यों मध्य प्रदेश, बिहार, तेलंगाना, झारखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और गुजरात में संक्रमण का सबसे बुरा असर पड़ा है।
विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने कहा, हमारे सूचकांक का मकसद नीति निर्माताओं को कोविड-19 महामारी से निपटने में बेहतर तैयारी के लिए संसाधनों का आवंटन करने और जोखिम दूर करने की रणनीति बनाने के लिए क्षेत्रों का चयन करने में मदद करना है। उन्होंने भारत में कई संवेदनशील जिलों की पहचान की है, जहां अभी कोरोना के ज्यादा मामले नहीं हैं, लेकिन वे इस महामारी से बुरी तरह प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शोध में इस्तेमाल डेटा 2-5 साल पुराना
शोध में मध्यप्रदेश को सबसे अधिक संवेदनशील बताया गया है, वहीं सिक्किम में सबसे कम असर पड़ेगा। शोधकर्ताओं ने कहा कि इस शोध में इस्तेमाल डेटा दो से पांच साल पुराना है और ऐसा हो सकता है कि उन जिलों में संवेदनशीलता का सटीक आकलन न हो, जहां बहुत तेजी से बदलाव हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed