फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus make big loss to the tourism industry. Government promoting domestic tourism with slogan ghumo apna desh

कोरोना का असर: विदेशी आना हुए कम तो सरकार ने देसी पर्यटकों से कहा- 'देखो अपना देश'

Tue, 16 Mar 2021 07:46 PM IST
Harendra Chaudhary आशीष तिवारी, अमर उजाला, नई दिल्ली
आशीष तिवारी, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 16 Mar 2021 07:46 PM IST
सार

पर्यटन मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक कोविड से पर्यटन सेक्टर की कमर टूटी। अब अपना देश घुमाने खासकर उत्तर-पूर्वी राज्यों की अनदेखी जगहों को एक्स्प्लोर कराने का प्रस्ताव, बनाई गई केंद्रीय कमेटी...

विज्ञापन
Coronavirus make big loss to the tourism industry. Government promoting domestic tourism with slogan ghumo apna desh
north east - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

कोविड-19 के चलते देश में पर्यटन की कमर टूट गयी। सिर्फ स्थानीय ही नहीं बल्कि विदेश से आने वाले पर्यटकों में जबरदस्त कमी रही। नतीजा देश में पर्यटन से जुड़े लोगों और उनके रोजगार पर जबरदस्त असर पड़ा। पर्यटन मंत्रालय की नई योजना के मुताबिक उत्तर-पूर्वी राज्यों और बुद्ध कॉन्क्लेव के माध्यम से पूरी दुनिया और देश के लोगों को अपना देश घुमाने की है। पर्यटन मंत्रालय ने बाकायदा नॉर्थ ईस्ट में पर्यटन प्रमोशन के लिए एक केंद्रीय कमेटी का गठन किया है।

विज्ञापन


पर्यटन मंत्रालय की हाल में जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में 2018 और 2019 की तुलना में कोरोना काल के दौरान 2020 में पर्यटकों की संख्या में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज हुई। आंकड़े बताते हैं सन 2018 में जहां 1.056 करोड़ (10.56 मिलियन) विदेशी यात्री अपना देश घूमने आए, वहीं 2019 में यह आंकड़ा बढ़कर 1.09 करोड़ (10.93 मिलियन) हो गया। जबकि 2020 में कोविड की मार से पर्यटकों का आंकड़ा शुरुआती महीने में ही 26 लाख (2.68 मिलियन) रहा।
विज्ञापन


अब केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने कोरोना महामारी का अपने देश में पर्यटन से जुड़े परिवारों पर पड़े असर और उनके आर्थिक उत्थान और बहाली संबंधी नीतियों पर रिसर्च करने के लिए राष्ट्रीय अनुप्रयुक्त आर्थिक अनुसंधान परिषद को नियुक्त किया है। इस शोध का मकसद न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय पर्यटन बल्कि देश के स्थानीय पर्यटन को चरणबद्ध रूप से शुरू किए जाने की संभावनाओं को देखना है। इसके अलावा जो परिवार पूरी तरीके से पर्यटन की गतिविधियों से अपना रोजगार चलाते थे, उन्हें राहत प्रदान करने के लिए क्या उपाय किए जाने हैं इसको लेकर अध्ययन किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन मंत्रालय की एक योजना के मुताबिक नॉर्थ ईस्ट के राज्यों के टूरिज्म को प्रमोट करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें उत्तर-पूर्व के सभी राज्यों को ज्यादा से ज्यादा एक्सप्लोर करने की संभावनाओं को तलाशने के लिए कहा गया है। इसके अलावा इन राज्यों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ साथ अन्य त्योहरों को भी सेलिब्रेट करने की योजना बनाई गई है। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक नॉर्थ ईस्ट में ज्यादा से ज्यादा स्थानीय संस्कृति के माध्यम से टूरिज्म को आगे बढ़ाना है। इसके लिए 'एक हजार बार देखो, नॉर्थ ईस्ट देखो' जैसे स्लोगन के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने की नीतियों को शुरू किया जा रहा है।


विदेशी पर्यटक भारत में आना शुरू करें, इसके लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने कई देशों के नागरिकों को ई-वीजा की सुविधा प्रदान की गई है। मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक देश में 12 अंतरराष्ट्रीय भाषाओं तथा हिंदी और अंग्रेजी में एक टोल फ्री हेल्पलाइन सुविधा भी शुरू की गई है। इसके अलावा योजना यह है कि देश में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध कॉन्क्लेव का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा विदेशी पर्यटकों को आकर्षित किया जाए और उन्हें अपने देश में बुलाया जाए। अभी देश में बुद्ध सर्किट के माध्यम से बुद्ध दर्शन के लिए दुनिया भर के तमाम मुल्कों के लोग यहां आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed