फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Lockdown will again in india home minister amit shah respond

कोरोना का आपातकाल: देश में कब लगेगा लॉकडाउन? गृहमंत्री अमित शाह ने दिया यह जवाब

Sun, 18 Apr 2021 12:42 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 18 Apr 2021 12:42 PM IST
सार

कोरोना की भयावह स्थिति को देखते लग रहा है कि भारत एक बार फिर लॉकडाउन की ओर बढ़ रहा है। हालांकि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने साफ कर दिया है कि फिलहाल ऐसी स्थिति नहीं दिख रही है। देश में जल्दबाजी में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा ।

विज्ञापन
Coronavirus Lockdown will again in india home minister amit shah respond
अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर पूरी तरह से बेलगाम हो चुकी है। वायरस ने पूरे देश में तबाही मचा रखी है। हर रोज कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बीते 24 घंटे में 2.60 लाख से अधिक कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। देश के 12 राज्यों की स्थिति बेहद खराब है। महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित वाला राज्य है। राज्य में एक दिन में 60 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश है यहां भी 27 हजार नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली भी 19 हजार के आंकड़े को पार कर गई है। बिगड़ती स्थिति को देखते हुए कई राज्यों में साप्ताहिक और आंशिक लॉकडाउन लागू है। उत्तर प्रदेश में तो रविवार को पूर्ण बंदी है। कोरोना की भयावह स्थिति को देखते लग रहा है कि भारत एक बार फिर लॉकडाउन की ओर बढ़ रहा है।  हालांकि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने साफ कर दिया है कि  फिलहाल ऐसी स्थिति नहीं दिख रही है। देश में जल्दबाजी में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा ।

विज्ञापन


केंद्र राज्यों के साथ लगातार संपर्क में है
दरअसल एक अंग्रेजी अखबार को दिए गए इंटरव्यू में जब गृहमंत्री अमित शाह से सवाल पूछा गया कि पिछले साल की तरह कोरोना को काबू में करने के लिए लॉकडाउन लगाया जाएगा। जिसपर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पूर्ण बंदी करना अभी जल्दीबाजी होगी। उन्होंने कहा कि पिछले साल के लॉकडाउन का मकसद अलग था, उस वक्त देश के पास दवा या टीके नहीं थे।   लेकिन अब स्थिति अलग है। हम राज्यों के साथ लगातार संपर्क में हैं। राज्यों की जो सहमति होगी हम उनके साथ रहेंगे। 
विज्ञापन


कोरोना के नए म्यूटेंट चिंताजनक- शाह
साक्षात्कार में गृहमंत्री से पूछा गया कि कोरोना के नए म्यूटेंट को आप कितना खतरनाक मानते हैं। जिसपर गृहमंत्री शाह ने कहा कि हर कोई चिंतित है। मुझे भी इसकी चिंता है। लेकिन हमारे वैज्ञानिक इससे लड़ने के लिए दिन रात अध्ययन कर रहे हैं। मुझे भरोसा है कि हम जीतेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed