महाराष्ट्र में 31 अक्तूबर तक बढ़ा लॉकडाउन, पांच तारीख से खुलेंगे होटल और बार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले के मद्देनजर लॉकडाउन को 31 अक्तूबर तक के लिए बढ़ा दिया है। हालांकि इसमें कुछ नई छूट देने का भी एलान किया गया है। राज्य में होटल, फूड कोर्ट, रेस्टोरेंट और बार खोलने की इजाजत सरकार ने दी है। पांच अक्तूबर से 50 फीसदी क्षमता के साथ होटल, रेस्टोरेंट, फूड कोर्ट्स, और बार खोले जा सकते हैं।
Hotels, food courts, restaurants & bars allowed to operate from 5th October with 50% capacity: Maharashtra Government https://t.co/btxTz7IZuF
— ANI (@ANI) September 30, 2020
इसी के साथ डब्बावाला को मुंबई की लोकल ट्रेन में इजाजत दे दी गई है। इसके लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर से पहले क्यूआर कोड प्राप्त करना होगा। साथ ही पुणे में लोकल ट्रेन सेवा बहाल कर दी गई हैं।
महाराष्ट्र में 18317 नए मामले सामने आए
महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना पॉजिटिव के 18,317 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 481 मौतें और 19,163 मरीजों को संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के मुताबिक, राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 13,84,446 हो गए हैं। जिसमें 36,662 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है और 10,88,322 लोग कोरोना संक्रमण से उबर चुके हैं। अभी राज्य में 2,59,033 सक्रिय मामले हैं।
Maharashtra reports 18,317 new #COVID19 cases, 481 deaths and 19,163 discharges today. Total cases in the state rise to 13,84,446, including 36,662 deaths and 10,88,322 discharges. Active cases stand at 2,59,033: Public Health Department, Maharashtra pic.twitter.com/KBsWa20pJu
— ANI (@ANI) September 30, 2020