फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus lockdown in Maharashtra: BJP leader Kirit Somaiya says army deployment in areas like Shivaji Nagar

मुंबई: शिवाजी नगर में भीड़ जुटने पर भाजपा नेता किरीट सौमेया ने सेना तैनात करने की मांग की

Sat, 16 May 2020 12:32 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 16 May 2020 12:32 PM IST
सार

  • किरीट सौमेया ने शिवाजी नगर में भीड़ जुटने का वीडियो साझा किया
  • सौमेया ने कहा- शिवाजी नगर में सेना को तैनात करना चाहिए

विज्ञापन
Coronavirus lockdown in Maharashtra: BJP leader Kirit Somaiya says army deployment in areas like Shivaji Nagar
किरीट सौमेया - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र भाजपा के नेता किरीट सौमेया ने अपने आधिकारिक ट्वीटर पेज से एक वीडियो साझा किया है, जिसको लेकर उन्होंने दावा किया कि राजधानी मुंबई के शिवाजी नगर के गोवंडी रोड नंबर दो पर लॉकडाउन के बीच लोगों की भारी भीड़ जुटी। उन्होंने यह वीडियो शुक्रवार रात आठ बजे साझा किया था। 

विज्ञापन


सौमेया ने कहा कि पिछले 15 दिनों में शिवाजी नगर में कोविड-19 के 1000 मामले सामने आए हैं और इसके बाद भी यहां लोगों की इतनी भीड़ जमा हो रही है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र बलों की 20 कंपनियों को बुलाया है, वह उनका उपयोग क्यों नहीं कर रही हैं? मैं शिवाजी नगर जैसे क्षेत्रों में तत्काल सेना की तैनाती की मांग करता हूं।
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि कोरोना वायरस से देश में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र प्रभावित है, यहां कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। राज्य में 30 हजार के करीब कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। वहीं, एक हजार से ज्यादा लोगों ने इस खतरनाक वायरस से अब तक अपनी जान गंवाई है। 

बता दें कि, देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3970 नए मामले सामने आए हैं और 103 लोगों की मौत हुई है। 


इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 85,940 हो गई है, जिनमें 53,035 सक्रिय हैं, 30,153 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2752 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed