फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Online Curfew E-pass for Coronavirus Lockdown News in Hindi

Curfew E-pass: लॉकडाउन में बाहर जाना है जरूरी, तो ऐसे करें ई-पास के लिए आवेदन

Wed, 15 Apr 2020 06:17 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 15 Apr 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
Online Curfew E-pass for Coronavirus Lockdown News in Hindi
मुंबई में लॉकडाउन - फोटो : पीटीआई

देश में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पूरे देश में जारी लॉकडाउन को तीन मई तक के लिए बढ़ा दिया है। हालांकि, कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने पर देश के कुछ हिस्सों में 20 अप्रैल से लॉकडाउन में कुछ छूट दी जा सकती है। लॉकडाउन का मुख्य उद्देश्य सोशल डिस्टेंसिंग और लोगों की एक जगह से दूसरी जगह आवाजाही को रोक कर कोरोना वायरस के प्रसार पर नियंत्रण पाना है। 

विज्ञापन


चूंकि, लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाएं जारी हैं, ऐसे में राज्य सरकारों ने ई-पास व्यवस्था लागू की है। इस ई-पास का इस्तेमाल कर लोग एक जगह से दूसरी जगह जा सकते हैं। ई-पास की सहायता से कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य, मेडिकल, बिजली, पानी जैसी जरूरी सुविधाएं हासिल के लिए एक जगह से दूसरी जगह जा सकता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप अपने राज्य में ई-पास किस तरह हासिल कर सकते हैं...

विज्ञापन

इस तरह करें ऑनलाइन आवेदन

  • अपने राज्य, केंद्रशासित प्रदेश या शहर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • 'एप्लाई ई-पास' पर क्लिक करें। 
  • ई-पास फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारियां भरें। 
  • अगर किसी दस्तावेज की प्रति मांगी जाती है तो उसे अपलोड करें और एप्लीकेशन सबमिट कर दें। 
  • एक बार आपका पास स्वीकृत हो जाने के बाद, आपको प्राधिकरण से संदेश प्राप्त होगा
  • ई-पास की प्रति का प्रिंट आउट लेकर आप बाहर जा सकते हैं। 

विभिन्न राज्यों में ई-पास के लिए ऐसे करें आवेदन

  • आंध्र प्रदेश : https://gramawardsachivalayam.ap.gov.in/CVPASSAPP/CV/CVOrganizationRegistration
  • असम : http://103.8.249.88/applyonline/index.php/gatepasscontrol/applycaronline
  • बिहार : https://serviceonline.bihar.gov.in/login.do?
  • चंडीगढ़ : http://admser.chd.nic.in/dpc/Default.aspx
  • छत्तीसगढ़ : https://play.google.com/store/apps/details?id=com.allsoft.corona
  • दिल्ली : https://epass.jantasamvad.org/epass/relief/english/
  • गोवा : https://goaonline.gov.in/Public/UserRegistration_af
  • गुजरात : https://www.digitalgujarat.gov.in/Citizen/CitizenService.aspx
  • हरियाणा : https://covidssharyana.in
  • हिमाचल प्रदेश : http://covidepass.hp.gov.in/apply-for-e-pass/
  • जम्मू-कश्मीर : https://jammu.nic.in/covid19/
  • झारखंड : https://play.google.com/store/apps/details?id=com.pragyaam.grid.mobile&hl=en_IN
  • कर्नाटक : https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mygate.express&hl=en
  • केरल : https://pass.bsafe.kerala.gov.in
  • कोलकाता : https://coronapass.kolkatapolice.org
  • मध्यप्रदेश : https://mapit.gov.in/covid-19/
  • महाराष्ट्र : https://covid19.mhpolice.in
  • मणिपुर : https://tengbang.in/StrandedForm.aspx
  • मेघालय : https://megedistrict.gov.in/login.do?
  • ओडिशा : http://epass.ocac.in
  • पुडुचेरी : https://covid19.py.gov.in
  • पंजाब : https://epasscovid19.pais.net.in
  • राजस्थान : https://play.google.com/store/apps/details?id=com.datainfosys.rajasthanpolice.publicapp
  • उत्तर प्रदेश : http://164.100.68.164/upepass2/
  • उत्तराखंड : https://policecitizenportal.uk.gov.in/e_pass/Home/Index
  • तमिलनाडु : https://serviceonline.gov.in/tamilnadu/login.do?
  • तेलंगाना : https://covid19.telangana.gov.in
विज्ञापन

कर्फ्यू ई-पास के लिए आवश्यक सेवाओं की सूची

  • कानून-व्यवस्था की सेवाएं
  • वाहन (केवल आपातकाल के लिए ट्रक, कार और बाइक)
  • पुलिस
  • दमकल विभाग
  • बिजली
  • पानी
  • भोजन आपूर्ति
  • स्वास्थ्य कर्मी
  • बैंक
  • मीडिया
  • मरीज
  • मृत्यु का मामला
  • स्वास्थ्य सेवाएं

ई-पास आवेदन के लिए जरूरी जानकारी

  • प्रार्थी का जिला
  • कस्बा
  • नाम
  • फोन नंबर
  • सरकारी पहचान पत्र
  • वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed