फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Lockdown in Andhra Pradesh: Jaganmohan Reddy government giving fruits dry fruits and eggs to people in quarantine centres

क्वारंटाइन में मौजूद लोगों को आंध्र प्रदेश सरकार दे रही फल और ड्राई फ्रूट्स, यह है ‘गोरू मुड्डा’ मेन्यू

Fri, 10 Apr 2020 01:00 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: आसिम खान Updated Fri, 10 Apr 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Lockdown in Andhra Pradesh: Jaganmohan Reddy government giving fruits dry fruits and eggs to people in quarantine centres
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते क्वारंटाइन किए गए लोगों को आंध्र प्रदेश की सरकार फल, काजू, बादाम और अंडे खिला रही है। यह सब खाने की चीजें उन लोगों की इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए दी जा रही हैं। क्वारंटाइन केंद्रों में रह रहे लोगों को चावल के साथ कढ़ी दाल और रसम दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


साथ ही उन लोगों को फल, ड्राई फ्रूट्स और अंडे भी दिए जा रहे हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने प्रदेश के सभी क्वारंटाइन केंद्रों पर ‘गोरू मुड्डा’ मेन्यू का पालन करने का निर्देश दिया है। गोरू मुड्डा मेन्यू में चावल, अंडा करी, चिकीया, उबला हुआ अंडा, टमाटर, सांभर आदि का समावेश है। 
विज्ञापन


खाने के अलावा मेन्यू में नाश्ते में संतरे, केले, काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश, छुवारा और अंडे दिए जा रहे हैं। इसकी शुरुआत विजयवाड़ा से हो चुकी है। आंध्र प्रदेश में बुधवार शाम 6 बजे से लेकर गुरुवार सुबह तक 217 लोगों के नमूनों की जांच की गई। इनमें से कोई भी पॉजिटिव नहीं निकला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 348 हो गई है। अब तक नौ मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, जबकि चार कोरोना संक्रमित मरीजों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed